CP Radhakrishnan Oath: सीपी राधाकृष्णन ने ली उपराष्ट्रपति पद की शपथ, समारोह में जगदीप धनखड़ भी रहे मौजूद

सीपी राधाकृष्णन ने शुक्रवार को उपराष्ट्रपति पद का शपथ लिया। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने उन्हें उपराष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई। बता दें कि सीपी राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति चुनाव में इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को 152 वोटों से हराया था। वहीं, गुरुवार को राधाकृष्णन ने महाराष्ट्र के राज्यपाल के पद से इस्तीफा दे दिया।

CP Radhakrishnan Oath: चंद्रपुरम पोन्नुसामी राधाकृष्णन ने शुक्रवार को भारत के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार सुबह राष्ट्रपति भवन में एक संक्षिप्त समारोह में 67 वर्षीय राधाकृष्णन को शपथ दिलाई। लाल कुर्ता पहने राधाकृष्णन ने ईश्वर के नाम पर अंग्रेजी में शपथ ली।

cp radhakrishnan 1

देश के 15वें उपराष्ट्रपति बने सीपी राधाकृष्णन।(फोटो सोर्स: ANI)

राधाकृष्णन ने मंगलवार को हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में संयुक्त विपक्ष के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को 152 मतों के अंतर से हराकर जीत हासिल की थी। जगदीप धनखड़ के 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों से अचानक उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के कारण यह चुनाव आवश्यक हो गया था।

End of Feed