'राष्ट्रीय पशु घोषित हो गाय', धीरेंद्र शास्त्री-कैलाशानंद गिरि, एसटी हसन से लेकर कारी सोहेब ने क्या कहा

बागेश्वर धाम के पीठाधीश ने आगे कहा, 'हम गाय पालने वाले हैं जबकि कुछ लोग गाय का मांस खाते हैं। हम गाय को रोटी खिलाते हैं लेकिन कुछ लोग गाय को रोटी के साथ खाते हैं। अब वो भी गाय को ‘राष्ट्र माता’ घोषित करने के आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं तो देश सचमुच बदल रहा है।'

Cow National animal : गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किए जाने की मांग तेज हो गई है। हिंदू धर्म गुरुओं से लेकर मुस्लिम नेता भी इसके पक्ष में आ गए हैं। नेताओं का कहना है कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किए जाने से देश में सामाजिक सौहार्द और भाईचारे की भावना को मजबूती मिलेगी। मुस्लिम नेताओं ने कहा कि कुरान, इंसानियत, भाईचारे और प्रेम का संदेश देता है। बागेश्वर धाम के पीठाधीश एवं कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री ने कहा है कि देश बदल रहा है। अब मुस्लिम समाज भी गाय को ‘राष्ट्र माता’ घोषित करने के समर्थन में आ गया है।

Kailashanand giri

गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की उठी मांग।

...तो ये देश सचमुच बदल रहा है-धीरेंद्र शास्त्री

बागेश्वर धाम के पीठाधीश ने आगे कहा, 'हम गाय पालने वाले हैं जबकि कुछ लोग गाय का मांस खाते हैं। हम गाय को रोटी खिलाते हैं लेकिन कुछ लोग गाय को रोटी के साथ खाते हैं। अब वो भी गाय को ‘राष्ट्र माता’ घोषित करने के आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं तो देश सचमुच बदल रहा है।' गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मुस्लिम धर्मगुरुओं की मांग का स्वागत करते हुए शास्त्री ने कहा, 'हमने कल समाचार देखा कि देश के मुसलमान भी अब गाय को ‘राष्ट्र माता’ घोषित करने के प्रस्ताव का समर्थन कर रहे हैं। शायद मौलाना मदनी उनका नाम है, उन्होंने भी भारत सरकार से ये मांग उठाई कि गाय माता को राष्ट्र माता बनाया जाए।'

End of Feed