LIVE

आज की ताजा खबर, 29 मई 2026 हिंदी न्यूज लाइव: प्रधानमंत्री मोदी अगले महीने जाएंगे फ्रांस और स्लोवाकिया, NSUI CBSE हेडक्वार्टर पर करेगी बड़ा प्रोटेस्ट

आज की ताजा खबर, 29 मई 2026 हिंदी न्यूज लाइव: नीट यूजी (NEET-UG Paper Leak) पेपर लीक मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होने वाली है। सुप्रीम कोर्ट में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को पूरी तरह भंग करने और परीक्षा को नए सिरे से दोबारा आयोजित कराने की याचिकाओं पर अहम सुनवाई होगी। बेतवा नदी पर ललपुरा क्षेत्र के मोराकांदर परसनी से कुरारा के नैठी और कंडौर गांव के बीच निर्माणाधीन लगभग एक किमी लंबे पुल का एक हिस्सा (स्लैब) गुरुवार रात में लगभग तीन बजे ढहने से मलबे में दबकर छह मजदूरों की मौत हो गई है। पंजाब नगर निकाय चुनाव के लिए मतगणना आज

Piyush KumarUpdated May 29, 2026, 23:59 IST
आज की ताजा खबर, 29 मई 2026 हिंदी न्यूज लाइव: प्रधानमंत्री मोदी अगले महीने जाएंगे फ्रांस और स्लोवाकिया, NSUI CBSE हेडक्वार्टर पर करेगी बड़ा प्रोटेस्ट

आज की ताजा खबर, 29 मई 2026 हिंदी न्यूज लाइव: प्रधानमंत्री मोदी अगले महीने जाएंगे फ्रांस और स्लोवाकिया, NSUI CBSE हेडक्वार्टर पर करेगी बड़ा प्रोटेस्ट

आज की ताजा खबर, 29 मई 2026 हिंदी न्यूज लाइव: नीट यूजी (NEET-UG Paper Leak) पेपर लीक मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होने वाली है। सुप्रीम कोर्ट में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को पूरी तरह भंग करने और परीक्षा को नए सिरे से दोबारा आयोजित कराने की याचिकाओं पर अहम सुनवाई होगी। बेतवा नदी पर ललपुरा क्षेत्र के मोराकांदर परसनी से कुरारा के नैठी और कंडौर गांव के बीच निर्माणाधीन लगभग एक किमी लंबे पुल का एक हिस्सा (स्लैब) गुरुवार रात में लगभग तीन बजे ढहने से मलबे में दबकर छह मजदूरों की मौत हो गई है।

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में बड़ा हादसा हो गया। बेतवा नदी पर ललपुरा क्षेत्र के मोराकांदर परसनी से कुरारा के नैठी व कंडौर गांव के बीच निर्माणाधीन लगभग एक किमी लंबे पुल का एक हिस्सा (स्लैब) गुरुवार रात में लगभग तीन बजे ढहने से मलबे में दबकर छह मजदूरों की मौत हो गई है। तीन लोग पिलर के पास स्थान में फंस गए हैं, जो घायल हैं। बताया जा रहा कि सभी रात में पुल के इसी हिस्से में सो रहे थे। आंधी व बारिश के दौरान घटना हुई है। इससे सुरक्षा इंतजामों पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। पंजाब नगर निकाय चुनाव के लिए आज मतगणना होगी। समर्थ को लेकर सीबीआई मेडिकल कराने जेपी अस्पताल पहुंची।

MAY 29, 2026 23:59 IST

हैदराबाद में वरिष्ठ वकील ख्वाजा मोइनुद्दीन की हत्या मामले में कांग्रेस नेता मुजाहिद आलम खान और उनके पिता गिरफ्तार

हैदराबाद के नामपल्ली इलाके में वरिष्ठ वकील और वक्फ बोर्ड पैनल के अधिवक्ता ख्वाजा मोइनुद्दीन की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। नामपल्ली पुलिस ने तेलंगाना कांग्रेस नेता मुजाहिद आलम खान और उनके पिता को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, मुजाहिद आलम खान और उनके पिता पर आरोप है कि उन्होंने वकील की हत्या के लिए एक गैंग को सुपारी दी थी। जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने खाजा मोइजुद्दीन को उस समय कार से कुचल दिया, जब वह अपने घर के बाहर अपनी गाड़ी में बैठने जा रहे थे। यह घटना हैदराबाद के नामपल्ली थाना क्षेत्र में हुई।

पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के पास से नकदी भी बरामद की गई है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “हमने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें मुजाहिद आलम खान और उनके पिता भी शामिल हैं। इन्हीं लोगों ने हत्या की सुपारी दी थी।” फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और हत्या के पीछे की वजहों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
MAY 29, 2026 23:57 IST

भद्रेश्वर नगरपालिका के उपाध्यक्ष और TMC नेता फिरोज खान गिरफ्तार

चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट के एसीपी डीडी रूपांतर सेनगुप्ता ने पुष्टि की है कि भद्रेश्वर नगरपालिका के उपाध्यक्ष और टीएमसी नेता फिरोज खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, फिरोज खान पर भद्रेश्वर नगरपालिका की महत्वपूर्ण फाइलें छिपाने, सरकारी संपत्ति में तोड़फोड़ करने और सरकारी अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप लगाए गए हैं।

यह कार्रवाई हुगली जिले के भद्रेश्वर इलाके में की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपों से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।
MAY 29, 2026 20:50 IST

NSUI CBSE हेडक्वार्टर पर बड़ा प्रोटेस्ट करेगी

हाल फिलहाल की जानकारी के अनुसार NSUI CBSE हेडक्वार्टर पर बड़ा प्रोटेस्ट करेगी।
MAY 29, 2026 20:48 IST

झांसी में ट्रायल के बहाने कार लेकर भागा युवक

झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में सेकंड हैंड कार खरीदने गये युवक का गजब कारनामा सामने आया है। युवक एक्सयूवी की ट्रायल लेने निकला और पेट्रोल भराने के दौरान मौका मिलते ही गाड़ी लेकर फरार हो गया। पूरी घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना पेट्रोल पम्प पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।

झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के नंदनपुरा में जय महाकाल कार बाजार है। यहां पर एक युवक ग्राहक बनकर पहुंचा। युवक ने बड़ी दिलचस्पी दिखाते हुए एक गाड़ी खरीदने की बात कही और बोला कि पहले गाड़ी की ट्रायल लेकर देखना चाहता है। कार कारोबारी दयासागर साहू को क्या पता था कि सामने खड़ा युवक कोई ग्राहक नहीं बल्कि शातिर खिलाड़ी है। कारोबारी ने अपने बेटे रोशन को युवक के साथ ट्रायल पर भेज दिया। कुछ दूर चलने के बाद युवक ने पेट्रोल पंप पर गाड़ी रुकवाई और डीजल डलवाने की बात कही। रोशन जैसे ही गाड़ी से उतरकर डीजल भरवाने लगा, तभी शातिर युवक ने अचानक कार दौड़ा दी। हालात ऐसे हो गए कि पेट्रोल पंप कर्मचारी के हाथ में डीजल का नोजल ही रह गया और डीजल जमीन पर फैलता रह गया, जबकि युवक फिल्मी अंदाज में गाड़ी लेकर फरार हो गया। रोशन ने शोर मचाया, लोग दौड़े, लेकिन तब तक आरोपी आंखों से ओझल हो चुका था। घटना की सूचना तुरंत डायल 112 और सीपरी बाजार थाना पुलिस को दी गई। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और फरार युवक के साथ एक्सयूवी की तलाश में जुट गई है।
MAY 29, 2026 20:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने जाएंगे फ्रांस और स्लोवाकिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने फ्रांस और स्लोवाकिया जाएंगे, क्योंकि भारत यूरोप के साथ अपने रिश्ते बढ़ा रहा है। इस दौरे में फ्रांस में G7 समिट में शामिल होना और स्लोवाकिया का दोनों देशों का दौरा शामिल है। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला दौरा है, जो व्यापार, टेक्नोलॉजी, रक्षा, AI और भारत-EU संबंधों में बढ़ते सहयोग के बीच हो रहा है।
MAY 29, 2026 19:36 IST

पीएम नरेंद्र मोदी 6 जून को करेंगे मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले का दौरा

पीएम नरेंद्र मोदी 6 जून को मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गाडरवाड़ा दौरे पर जाएंगे। प्रधानमंत्री NTPC सुपर थर्मल पावर स्टेशन की सेकेंड फेज परियोजना का भूमि पूजन करेंगे। करीब 1600 मेगावाट क्षमता वाली इस परियोजना से मध्य प्रदेश की बिजली उत्पादन क्षमता में बड़ा इजाफा होगा।
MAY 29, 2026 19:35 IST

टोरंटो में भारत के कॉन्सुलेट जनरल ने जताया विधि मेघा की मौत पर शोक

टोरंटो में भारत के कॉन्सुलेट जनरल ने ट्वीट कर जानकारी दी कि, "सेंट कैथरीन, नियाग्रा में एक भारतीय इंटरनेशनल स्टूडेंट, विधि मेघा की मौत के बारे में जानकर कॉन्सुलेट को बहुत दुख हुआ है। हम दुखी परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं हैं। कॉन्सुलेट भारत और कनाडा में परिवार के सदस्यों और फ्यूनरल होम के संपर्क में है और परिवार को हर तरह की मदद और सहायता दे रहा है, जिसमें पार्थिव शरीर को भारत ले जाना भी शामिल है।"
MAY 29, 2026 19:14 IST

राजस्थान में फिर बदला मौसम का मिजाज

MAY 29, 2026 18:10 IST

हिमाचल प्रदेश में दर्दनाक हादसा

हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब जगाधरी नेशनल हाईवे पर पांवटा साहिब से लगते लालढांग के पास एक ट्रक के नीचे आने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यहां मक्के से भरा ट्रक दो बाइकों पर पलट गया जिससे दो मोटरसाइकिलों पर जा रहे एक ही परिवार के 5 सदस्यों में से 4 की मौत हो गई। मरने वालों में पिता व दो बेटियां शामिल हैं। जबकि व्यक्ति की पत्नी गंभीर रूप से घायल है। सभी हिमाचल में श्रीरेणुका जी में दर्शन के लिए निकले थे।
MAY 29, 2026 18:08 IST

डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप करेंगी ताजमहल का दीदार

अमेरिकी राष्ट्रपति परिवार से जुड़ी टिफनी ट्रंप शनिवार को आगरा पहुंचेंगी, जहां वह रविवार सुबह विश्व प्रसिद्ध ताजमहल का दीदार करेंगी। बताया जा रहा है कि उनका यह दौरा निजी कार्यक्रम के तहत हो रहा है, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
MAY 29, 2026 18:08 IST

RJD नेता राबड़ी देवी को सरकारी घर खाली करने का नोटिस

RJD नेता राबड़ी देवी को अलॉटेड सरकारी घर खाली करने का नोटिस जारी किया गया है। जानकारी के मुताबिक, 10 सर्कुलर रोड का सरकारी घर अब बिहार सरकार के पशु, मत्स्य और डेयरी संसाधन मंत्री नंद किशोर राम को अलॉट कर दिया गया है।
MAY 29, 2026 17:30 IST

आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रेसिडेंट वाई.एस शर्मिला ने आज दिल्ली में लोकसभा नेता विपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की।

MAY 29, 2026 13:18 IST

आज की ताजा खबर: कोलकाता में बाइक चलाते दिखे दिलीप घोष

MAY 29, 2026 12:08 IST

सहारनपुर के मां शाकंभरी देवी मंदिर में अचानक आई बाढ़



सहारनपुर जिले के बेहट तहसील क्षेत्र स्थित सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर परिसर में शुक्रवार को अचानक आई बाढ़ ने अफरा-तफरी मचा दी। शाकंभरी खोल (नदी) में तेज बहाव के कारण श्रद्धालुओं में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। बाढ़ में ट्रैक्टर-ट्रॉली, कारें, बाइकें, क्रेन और जेनरेटर सहित दर्जनों वाहन बह गए, जबकि मंदिर परिसर की कई दुकानें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम बेहट मानवेंद्र सिंह, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। प्रशासन ने जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाने का काम शुरू किया, वहीं लगातार बहते पानी और गिरते पत्थरों के कारण बचाव कार्यों में बाधा आती रही।
MAY 29, 2026 12:06 IST

संसदीय सरकारी आश्वासन संबंधी स्थायी समिति की बैठक शुरू

संसदीय सरकारी आश्वासन संबंधी स्थायी समिति की बैठक शुरू हो गई है। सुबह 11 बजे में शुरू हुई। बैठक के लिये शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग के सचिव, एनटीए (NTA) के डीजी और सीबीआई डिरेक्टर पहुंचे। समिति नीट मसले पर उनका पक्ष सुनेगी। इसके साथ ही स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सचिव, नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) के अध्यक्ष को भी बुलाया गया है। बैठक की अध्यक्षता M. Thambidurai कर रहे हैं।
MAY 29, 2026 10:36 IST

समस्तीपुर में युवक की गोली मार का हत्या, इलाके में सनसनी

बिहार के समस्तीपुर जिले में एक भाई ने सुबह-सुबह अपने चचेरे भाई को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। यह सनसनीखेज वारदात जिले मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दादपुर चकनूर इलाके की है। जहां आपसी विवाद को लेकर चचेरे भाई ने भाई को ही गोली मारकर मौत की नींद सुला दी। युवक की पहचान सूरज कुमार के रूप में हुई है। ​गोलीवारी की वारदात के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल शख्स को आनन-फानन में इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन, वहाँ तैनात डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। ​घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाने की पुलिस दलबल के साथ मौके पर और अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की छानबीन करते हुए आगे की तफ़्तीश में जुट गई है। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश और दहशत का माहौल है।
MAY 29, 2026 09:10 IST

कर्नाटक लीडरशिप को लेकर सोनिया गांधी आवास पर होगी बैठक

सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद सिद्धारमैया दिल्ली में कांग्रेस नेताओं के साथ थोड़ी देर में मुलाकात करेंगे। यह बैठक सोनिया गांधी के आवास पर आयोजित की गई है।
MAY 29, 2026 09:08 IST

आज की ताजा खबर: पंजाब नगर निकाय चुनाव के लिए मतगणना आज

पंजाब नगर निकाय चुनाव के लिए मतगणना आज होगी।
MAY 29, 2026 08:42 IST

Siddaramaiah: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का इस्तीफा राज्यपाल ने स्वीकार किया

सिद्धारमैया का इस्तीफा कर्नाटक के राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया है। सिद्दारमैया (Siddaramaiah) ने गुरुवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसी के साथ शिवकुमार की ताजपोशी का रास्ता साफ हो गया।
MAY 29, 2026 08:36 IST

उत्तराखंड में पहाड़ी दरकी, अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे बंद


उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्वारब के पास फिर से पहाड़ी दरकने की घटना हुई, जिससे भारी मात्रा में बोल्डर, पत्थर और मलबा सड़क पर आ गया और हाईवे पूरी तरह बाधित हो गया। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे हुए इस भूस्खलन के बाद दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को घंटों तक परेशानी का सामना करना पड़ा। दिनभर पहाड़ी से छोटे-बड़े पत्थर गिरते रहे, जिससे आवाजाही प्रभावित रही। हालांकि इस बार प्रशासन ने तुरंत वैकल्पिक मोटर मार्ग खोल दिया, जिससे कई वाहनों को निकाला जा सका। सड़क से मलबा हटाने के लिए जेसीबी मशीनें लगातार काम करती रहीं, लेकिन पत्थरों के गिरने से राहत कार्यों में रुकावट आती रही।

संबंधित खबरें