देश

CM पद से इस्तीफा देने वाले सिद्दारमैया का विमान दिल्ली नहीं जयपुर में उतरा, जानें क्या थी वजह?

सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद सिद्दारमैया विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। हालांकि, खराब मौसम के कारण उनके विमान को दिल्ली के बजाय अचानक जयपुर डायवर्ट कर उतारना पड़ा। इस विमान में उनके बेटे यतींद्र और रणदीप सुरजेवाला समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद थे।

Image

सिद्दारमैया ने गुरुवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। PTI

Photo : PTI

सिद्दारमैया (Siddaramaiah) ने गुरुवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसी के साथ शिवकुमार की ताजपोशी का रास्ता साफ हो गया। सिद्दारमैया ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को धन्यवाद कहा।

अचानक जयपुर में उतारा गया सिद्दारमैया का विमान

वहीं, इस्तीफा देने के तुरंत बाद वो दिल्ली के लिए रवाना हो गए। हालांकि, सिद्धारमैया को ले जा रहा विशेष विमान को खराब मौसम की वजह से दिल्ली के बजाय जयपुर में उतारा गया। विमान में सिद्धारमैया के अलावा कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला, मंत्री के जे जार्ज, बैररती सुरेश, कानूनी सलाहकार पोन्नन्ना, सिद्धारमैया के एमएलसी बेटे यतींद्र और कांग्रेस सचिव अभिषेक दत्त सवार थे।

राज्यसभा नहीं जाएंगे सिद्दारमैया

सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद सिद्दारमैया ने कहा कि मुझे दो बार कर्नाटक के लोगों की सेवा करने का मौका मिला, मैं सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे को धन्यवाद देता हूं। पिछले दो दिनों से सियासी गलियारों में सिद्दारमैया के राज्यसभा जाने की अटकलें लग रही थी, लेकिन सिद्दारमैया ने राज्यसभा जाने से खुद इनकार कर दिया।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस आलाकमान ने उन्हें राज्यसभा सीट की पेशकश की है, लेकिन मैंने विनम्रतापूर्वक इसे अस्वीकार कर दिया। सिद्दारमैया ने बताया कि उन्हें राष्ट्रीय राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं राज्य की राजनीति में बना रहूंगा, क्योंकि विधायक के रूप में मेरा कार्यकाल अभी दो साल बाकी है। उन्होंने कहा कि मैं संविधान के खिलाफ काम करने वालों के खिलाफ लड़ूंगा।

राज्यपाल को सौंपा अपना इस्तीफा

इससे पहले, सिद्दारमैया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए बेंगलुरु स्थित राजभवन पहुंचे, जहां उन्होंने राज्यपाल के विशेष सचिव को अपना इस्तीफा सौंपा। सिद्दारमैया ने बताया कि मैंने अपना इस्तीफा राज्यपाल के कार्यालय को सौंप दिया है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article