covid-19 in India: देश में कोरोना संक्रमण फिर से लौट रहा है। यह खतरनाक होता जा रहा है, जो स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा रहा है। सबसे ज्यादा खतरा दिल्ली और इसके बाद महाराष्ट्र में है, जहां आए दिन सक्रिय मरीज बढ़ते जा रह हैं। सिर्फ दिल्ली की बात करें तो यहां संक्रमण दर बढ़कर 9.13 फीसदी पहुंच गई है। दूसरी तरफ अकेले मुंबई में एक्टिव मरीजों की संख्या 500 दर्ज की गई है।
भारत में कोरोना मामले
इसके अलावा देश के कुल 60% केस गुजरात और केरल में मिले हैं। अगर पूरे देश की बात करें तो सोमवार को सक्रिय मरीजों की संख्या 10 हजार के पार हो गई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अब देश में सक्रिय मरीज 10300 हो गए हैं। देश में बीते सात दिनों में 78 फीसदी कोरोना केस बढ़े हैं।
