LIVE

Taza Khabar 28 March 2023: 28 मार्च 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार, जानिए देश दुनिया में, कहां क्या घटित हुआ

Taza Khabar 28 March 2023:  28 मार्च 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार, जानिए देश दुनिया में, कहां क्या घटित हुआ

Taza Khabar 28 March 2023: 28 मार्च 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार, जानिए देश दुनिया में, कहां क्या घटित हुआ

Taza Khabar 28 March 2023: माफिया से राजनेता बने अतीक अहमद को मंगवार यानी 28 मार्च, 2023 को प्रयागराज की विशेष अदालत में पेश किया किया उमेश पाल अपहरण केस में उसे दोषी पाया गया है इस मामले में तीन आरोपियों को दोषी ठहराया गया है और तीनों दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है वहीं पैन आधार कार्ड लिंक करने की डेट बढ़ा दी गई है यानी इस काम को करवाने के लिए अब आपके पास 30 जून तक का मौका है।

MAR 28, 2023 23:46 IST

अमृतपाल सिंह फरार, भारत नेपाल बॉर्डर पर High Alert

Amritpal Singh Latest News: नेपाल बॉर्डर पर सिक्योरिटी में लगी SSB के अधिकारियों और जवानों को भारत से नेपाल की तरफ जाने वाले हर शख्स की जांच और पहचान करने का सख्त निर्देश दिया गया है, पंजाब से फरार खालिस्तान समर्थक और वारिस पंजाब का चीफ अमृतपाल सिंह और उसके साथी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
MAR 28, 2023 23:05 IST

India Digital Fest: क्या लोगों की नौकरी पर खतरा है AI?

India Digital Fest: बीते कुछ समय से आपके दिमाग में भी ये सवाल घूम रहा होगा कि क्या एआई लोगों की नौकरी पर खतरा है? टाइम्स नेटवर्क के डिजिटल इंडिया फेस्ट में एक्सपर्ट्स ने इस मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखी है। IDF 2023 में सबसे दिलचस्प मुद्दा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI रहा। दिल्ली में आयोजित IDF 2023 की थीम ‘द फ्यूचर बिगिन्स हियर’ रही। जहां ग्लोबल लेवल पर चर्चा का केंद्र बन चुके चैटजीपीटी जैसे एआई प्लेटफॉर्म के फायदों की बात की गई, वहीं इससे होने वाले नुकसान की संभावनाओं पर भी एक्सपर्ट्स ने अपनी राय दी।
MAR 28, 2023 23:05 IST

India Digital Fest में बोले मनोज वाजपेयी

India Digital Fest: डिजिटल इंडिया फेस्ट में कोविड के डिजिटल प्लेटफॉर्म की लोकप्रियता बरकरार रहने और उसके फायदे, नुकसान पर बॉलीवुड अभिनेता मनोज वाजपेयी ने कहा कि डिजिटल से फायदा ही हुआ है। नुकसान कुछ भी नहीं हुआ है। सिनेमा के पास इतनी क्षमता नहीं थी कि इतने सारे टैलेंट को अपने में समाहित कर सके। जिसके कारण सिनेमा टैलेंट को मौका नहीं दे पा रहा था।
MAR 28, 2023 23:01 IST

सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस को लताड़ा

दिवंगत BJP नेता सुषमा स्वराज की बेटी 'बांसुरी' को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। बांसुरी स्वराज को प्रदेश बीजेपी में लीगल सेल का को-कन्वीनर बनाया गया है। दिल्ली बीजेपी की तरफ से की गई इस नियुक्ति का पत्र बांसुरी ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया था।
MAR 28, 2023 23:00 IST

राहुल गांधी अयोग्यता मामले पर लाल किला के पास कांग्रेस का प्रदर्शन

कांग्रेस अपने नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की सदस्यता रद्द होने के विरोध में मंगलवार शाम दिल्ली की सड़कों पर विरोध प्रदर्शन के लिए उतरी। लाल किले के पास के नेता और सांसद बैनर-पोस्टर लेकर पहुंचे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान विपक्ष कई अन्य पार्टियों के सांसद भी कांग्रेस नेताओं के साथ दिखे।
MAR 28, 2023 22:04 IST

India Digital Fest: अब 2005 जैसा नहीं रहा भारत

India Digital Fest: 2005 में जैसा मैं भारत को छोड़कर गई थी, अब ये लगभग पूरी तरह बदल चुका है। इस बीच देश ने बहुत तेजी से तरक्की की है और ये अब डिजिटल बदलाव का केंद्र बन चुका है। मेटा इंडिया की हेड और वाइस प्रेसिडेंट संध्या देवनाथन ने ये बात IDF 2023 में कही है। उन्होंने कहा कि जब दुनियाभर में कोविड महामारी के चलते लॉकडाउन लगा हुआ था, उस समय इंटरनेट काम कर रहा था और अरबों लोगों ने हमारे प्लेफॉर्म का इस्तेमाल किया था।
MAR 28, 2023 21:02 IST

पीएम मोदी ने BJP कार्यकर्ताओं को किया आगाह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में बीजेपी के नए भवन का उद्घाटन के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय के विस्तार की देशभर के बीजेपी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। वर्ष 2018 में मैं कार्यालय का लोकार्पण करने आया था, तो मैंने कहा था कि इस कार्यालय की आत्मा हमारा कार्यकर्ता है। इस कार्यालय का विस्तार एक केवल भवन का विस्तार नहीं है, बल्कि ये प्रत्येक बीजेपी कार्यकर्ता के सपनों का विस्तार है।
MAR 28, 2023 21:01 IST

नकली दवाएं बनाने वाली 18 कंपनियों के लाइसेंस किए रद्द

हाल ही में भारतीय औषधि महानियंत्रक (DCGI) ने 20 राज्यों की 76 कंपनियों का निरीक्षण किया गया था। जिसके बाद सरकार द्वारा लाइसेंस रद्द करने की यह कार्रवाई की गई है।खराब दवा बनाने की वजह से कई दवा कंपनियों पर बड़ी कार्रवाई, 18 दवाई कंपनी के लाइसेंस कैंसिल किए
MAR 28, 2023 18:55 IST

अतीक अहमद की फिर होगी 'साबरमती जेल' वापसी

अतीक अहमद (Atiq Ahmed) सहित तीन लोगों को उमेश पाल अपहरण मामले में तीन साल की सजा सुनाई गई है, अदालत ने इसके साथ ही तीनों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है, वहीं इस मामले में फैसला आने के बाद प्रयागराज पुलिस उसे वापस गुजरात की साबरमती जेल- (Sabarmati Jail) ले जाया जाएगा।
MAR 28, 2023 18:55 IST

यूक्रेन से लौटे मेडिकल छात्रों को MBBS डिग्री हासिल करने का मिलेगा एक मौका

एग्जाम भारतीय एमबीबीएस परीक्षा के पैटर्न पर होगा। एग्जाम क्लियर करने के बाद उन्हें दो साल की इंटर्नशिप करनी होगी। केंद्र सरकार ने साफ किया कि ऐसे छात्रों के पास फाइनल एग्जाम की परीक्षा पास करने का ये आखिरी मौका होगा। सिर्फ इसी मामले में ऐसी सुविधा छात्रों को दी जाएगी। भविष्य में इसको आधार बनाकर आगे रियायत की मांग नहीं की जा सकती।
MAR 28, 2023 18:53 IST

उम्रकैद के बाद क्या अतीक अहमद को होगी फांसी?

माफिया अतीक अहमद के खिलाफ पहली बार सजा का ऐलान हुआ है। उमेश पाल किडनैपिंग केस में अतीक अहमद को अदालत ने आजीवन कारावास का ऐलान कर दिया। अतीक अहमद का आपराधिक इतिहास करीब 43 साल पुराना है। 100 से ज्यादा आपराधिक मामले उस पर दर्ज हैं। गवाहों को डराकर, धमकाकर और अपने रसूख का इस्तेमाल कर अतीक अब तक अपने केसों को टालता आ रहा था, लेकिन योगी सरकार में जैसे ही उस पर शिकंजा कसा, अदालतों में पैरवी जोरदार तरीके से हुई, माफिया घुटनों के बल आने लगा।
MAR 28, 2023 18:02 IST

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष!

कांग्रेस (Congress) समेत कई विपक्षी पार्टियां राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के मुद्दे पर अब संसद के अंदर बड़ी लड़ाई लड़ने की तैयारी कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस अब अन्य विपक्षी दलों के साथ मिलकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रही है।
MAR 28, 2023 18:01 IST

केजरीवाल ने 11 भाषाओं में जारी किए 'मोदी हटाओ देश बचाओ' के पोस्टर

आम आदमी पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सीधा मोर्चा खोल दिया है। आप ने मंगलवार को दिल्ली 11 भाषाओं में 'मोदी हटाओ देश बचाओ' का पोस्टर जारी किया। आप ने 23 मार्च को जंतर-मंतर पर 'मोदी हटाओ देश बचाओ' के नारे के साथ एक बड़ी जनसभा की थी जिसमें अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान भी शामिल थे।
MAR 28, 2023 18:01 IST

जो विपक्ष राहुल गांधी की सजा पर हुआ था एकजुट, वो सिर्फ एक बयान से लगा है टूटने

राहुल गांधी को जब मानहानि के केस में दो साल की सजा हुई तो लगभग सभी विपक्षी दल इस मामले पर कांग्रेस के साथ खड़े दिखे, इसके बाद जब अगले दिन उनकी लोकसभा से सदस्यता रद्द हो गई, तब तो सभी विपक्षी दल पूरी तरह से एकजुट हो गए और बीजेपी पर निशाना साधने लगे। ऐसा लगा कि जैसे मौका कांग्रेस को 2024 के चुनाव से पहले चाहिए था, वो मिल गया है।
MAR 28, 2023 17:05 IST

अतीक अहमद का केस लड़ रहा वकील सौलत हनीफ भी गिरफ्तार

माफिया से राजनेता बने अतीक अहमद सहित तीन लोगों को उमेश पाल अपहरण मामले में तीन साल की सजा सुनाई गई है, इसमें अतीक का वकील सौलत हनीफ (Advocate Saulat Hanif) भी शामिल है उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है अदालत ने इसके साथ ही तीनों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
MAR 28, 2023 16:32 IST

राहुल बोले- 52 साल हो गए, मेरे पास घर नहीं है, अब खाली करना पड़ेगा बंगला

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद राहुल गांधी को संसद की सदस्यता से अयोग्य घोषित किए जाने के बाद अब उन्हें आवंटित सरकारी बंगला भी 22 अप्रैल तक खाली करने को कहा गया है। राहुल गांधी ने एक महीने पहले कहा था कि वह 52 साल के हैं और फिर भी उनके पास अपना घर नहीं है। संयोग देखिए इसके ठीक एक महीने बाद उन्हें सरकारी बंगला खाली करना पड़ रहा है। वह 2005 से 12 तुगलक लेन बंगले में रह रहे हैं। लेकिन अब उन्हें खाली करना पड़ेगा।
MAR 28, 2023 16:31 IST

पैन आधार कार्ड लिंक करने की डेट बढ़ी,30 जून तक है मौका

यदि आपने भी अभी तक पैन नंबर आधार से लिंक नहीं करवाया है तो आपके लिए अच्छी खबर है। सरकार ने आधार-पैन लिंक करने की समय सीमा 30 जून, 2023 तक बढ़ा दी है। अब 1 हजार रुपये की पेनाल्टी देकर आधार को पैन कार्ड से लिंक किया जा सकता है। इसके पहले 31 मार्च, 2022 तक लिंकिंग प्रक्रिया पूरी तरह से फ्री थी। फिर सीबीडीटी ने पैन-आधार लिंकिंग की समय सीमा 31 मार्च, 2023 तक बढ़ा दी थी, लेकिन 1000 रुपए जुर्माने का नियम लागू कर दिया था।
MAR 28, 2023 16:31 IST

अतीक अहमद को उम्रकैद

माफिया अतीक अहमद को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। उमेश पाल अपहरण मामले में उसके साथ अन्य दो लोगों को भी उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।
MAR 28, 2023 12:47 IST

अतीक अहमद समेत सभी आरोपी दोषी करार

उमेश पाल अपहरण मामले में अतीक अहमद समेत सभी 10 आरोपियों को दोषी करार दिया गया है। थोड़ी देर में कोर्ट सजा का ऐलान करेगी।
MAR 28, 2023 12:17 IST

कोर्ट पहुंचा अतीक का काफिला

माफिया अतीक अहमद को प्रयागराज की विशेष अदालत लाया गया है। भारी सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस का काफिला अतीक और उसके भाई अशरफ को लेकर कोर्ट पहुंच गई है। थोड़ी देर में अतीक की सजा का ऐलान होगा।