ठंड बढ़ते ही Covid-19 ने भी पकड़ी रफ्तार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 6 की मौत

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Dec 28, 2023, 09:51 AM IST

COVID-19 Updates: कोविड-19 के सब-वेरिएंट जेएन.1 के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं। इसे लेकर खास सतर्कता बरतने की जरूरत है।

COVID-19 Updates: ठंड का दौर शुरू होने के साथ ही देश में कोविड-19 मामलों की संख्या में भी बढ़ोतरी होने लगी है। आईडीएसपी के 28 दिसंबर के इनपुट के अनुसार, कोविड -19 के कुल सक्रिय मामले 4,097 हैं जिसमें कल सुबह से चार की बढ़ोतरी हुई है। पिछले 24 घंटे में 6 लोगों की मौत हुई है। अब तक ठीक हुए कुल मामले 4,44,73,448 हैं। कुल मामलों की संख्या 4,50,10,944 है। इसमें कल सुबह से 702 की वृद्धि हुई है। अब तक कुल मौतों की संख्या 5,33,346 है, जिसमें कल सुबह से 6 की बढ़ोतरी हुई है। 27 दिसंबर, 2023 को कुल 30,235 परीक्षण किए गए थे।

Covid19

बढ़ रहे कोरोना वायरस मामले

राज्यवार विवरण, 6 मौतें

महाराष्ट्र-2 मौतें

दिल्ली-1 मौत

कर्नाटक- 1 मौत

केरल-1 मौत

पश्चिम बंगाल- 1 मौत

बिहार - मृत्यु दर के आंकड़ों का मिलान जारी है।

End of Feed