'SIR पर कोर्ट के आदेश ने भाजपा की नापाक साजिश का किया पर्दाफाश' बोले तेजस्वी यादव

तेजस्वी ने इस आदेश को संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए जारी लड़ाई, विपक्षी दलों की एकता एवं संघर्ष और बिहार की जनता की एकजुटता की जीत करार दिया।

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि सुप्रीम कोर्ट का वह आदेश, जिसमें निर्वाचन आयोग को बिहार में मतदाता सूची से हटाए गए 65 लाख नामों का विवरण प्रकाशित करने का निर्देश दिया गया है, भारतीय जनता पार्टी (BJP) व उसके सहयोगियों की लोगों को मताधिकार से वंचित करने की 'नापाक साजिश' का पर्दाफाश करता है।

tejaswi yadav

तेजस्वी यादव (फाइल फोटो:X)

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी ने पटना में संवाददाताओं से बातचीत में कहा, 'बिहार में एसआईआर को लेकर शीर्ष अदालत के आज के अंतरिम आदेश ने भाजपा, उसके सहयोगियों की लोगों को मताधिकार से वंचित करने की नापाक साजिश का पर्दाफाश कर दिया है। हमारी लड़ाई जारी रहेगी और हम एसआईआर की प्रक्रिया में शामिल अधिकारियों पर नजर रखेंगे।'

End of Feed