'देश आर्थिक संकट की ओर, पीएम मोदी खुद दें जवाब', 44 महीनों में सबसे तगड़ी थोक महंगाई पर भड़की कांग्रेस

जयराम रमेश ने कहा कि आम जनता बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के बोझ तले दबी हुई है, वहीं देश के किसान - जो खाद्य आपूर्तिकर्ता हैं - सरकार की गलत नीतियों और प्रतिकूल मौसम की दोहरी मार झेल रहे हैं।

Congress on Inflation: जून में थोक मुद्रास्फीति बढ़कर 9.87 प्रतिशत हो जाने के बाद, कांग्रेस ने बुधवार को मोदी सरकार पर हमला तेज कर दिया। कांग्रेस ने दावा किया कि मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण देश आर्थिक संकट की ओर तेजी से बढ़ रहा है। विपक्षी दल ने बढ़ती मुद्रास्फीति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जवाब मांगा और कहा कि इस आर्थिक विफलता के लिए केवल वही जिम्मेदार हैं।

PM MOdi

महंगाई दर को लेकर कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना

जयराम बोले- देश आर्थिक संकट की ओर तेजी से बढ़ रहा है

X पर एक पोस्ट में संचार प्रभारी कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण देश आर्थिक संकट की ओर तेजी से बढ़ रहा है। कांग्रेस पार्टी पिछले कुछ महीनों से सरकार को इस बारे में बार-बार चेतावनी देती रही है। उन्होंने कहा कि 44 महीनों में सबसे अधिक थोक मुद्रास्फीति (9.87%) और ईंधन और बिजली की कीमतों में चौंका देने वाली 27.4% की वृद्धि के बीच, कृषि बुवाई तीन साल के निचले स्तर पर आ गई है।

End of Feed