दुनिया में बढ़ रहा रुतबा, अब तीन और देश खरीदेंगे भारत का तेजस लड़ाकू विमान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 7, 2023, 04:11 PM IST

Tejas Aircraft: तेजस लड़ाकू विमानों को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा निर्मित किया गया है। ये विमान भारतीय वायु सेना में मिग-21 को रिप्लेस करने के लिए तैयार हैं। अब भारत इन विमानोंं को निर्यात करने की भी योजना बना रहा है।

Tejas Aircraft: रक्षा क्षेत्र में बढ़ रही आत्मनिर्भरता के साथ ही दुनिया में धीरे-धीरे भारत का रुतबा भी बढ़ता जा रहा है। एक समय था कि हथियारों, लड़ाकू विमानों के लिए देश दूसरे देशों पर निर्भर था, लेकिन अब भारत रक्षा क्षेत्र में निर्यातकों की सूची में भी शुमार होने लगा है। दरअसल, भारत के लड़ाकू विमान तेजस की मांग धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है।

Tejas Fighter Jets

तेजस लड़ाकू विमान

अर्जेंटीना के बाद अब तीन और देशों ने तेजस विमान रखीदने के लिए रुचि दिखाई है। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक सीबी अनंतकृष्णन ने बताया कि नाइजीरिया, फिलीपींस, अर्जेंटीना और मिस्र ने स्वदेशी रूप से विकसित हल्के लड़ाकू विमान तेजस को खरीदने में रुचि दिखाई है। उन्होंने बताया कि संभावित खरीद के लिए इन देशों से बातचीत चल रही है।

End of Feed