असम में कड़ी सुरक्षा के बीच पंचायत चुनाव के लिए मतगणना शुरू, परिसीमन के बाद पहली बार हुई थी वोटिंग

मतदान के दौरान कुछ हिंसा और व्यवधानों को देखते हुए प्रशासन ने सभी मतगणना केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की है। अधिकारी ने कहा कि हमारा मानना ​​है कि यह कल तक खिंच सकती है।

Counting of votes for Assam panchayat polls- असम में पंचायत चुनाव के लिए मतगणना रविवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गई है। निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के बाद पहली बार राज्य के 27 जिलों में 2 और 7 मई को दो चरणों में मतदान हुआ था। असम राज्य चुनाव आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मतपत्रों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हुई। उम्मीदवारों के मतगणना एजेंट सुबह-सुबह ही इस काम के लिए पहुंच गए।

voting assam

असम पंचायत चुनाव के लिए मतगणना जारी

कल तक खिंच सकती है मतगणना

उन्होंने बताया कि मतदान के दौरान कुछ हिंसा और व्यवधानों को देखते हुए प्रशासन ने सभी मतगणना केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की है। उन्होंने कहा, चुनाव में हजारों सीटें हैं। हम जल्द से जल्द मतगणना पूरी करने की कोशिश करेंगे। हालांकि, हमारा मानना है कि यह कल तक खिंच सकती है।

End of Feed