पुलिस ने पद्मश्री पुरस्कार विजेता अयप्पन की मौत में किसी साजिश की संभावना से इनकार किया है। उनका दोपहिया वाहन नदी के पास खड़ा मिला। अय्यप्पन अपने पीछे पत्नी, दो बेटियों और दामाद को छोड़ गए हैं। वह 7 मई को लापता हो गए थे। 8 मई को मैसूर के विद्यारण्यपुरम पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
मैसूर शहर की पुलिस आयुक्त सीमा लाटकर ने कहा कि मौत के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने श्रीरंगपटना में अय्यप्पन के स्थान का पता लगाया और ध्यान के प्रति उनके रुझान को देखते हुए इलाके के सभी ध्यान केंद्रों पर तलाशी ली गई। पुलिस के अनुसार, अय्यप्पन अपने दोपहिया वाहन से श्रीरंगपटना पहुंचे थे।
