बढ़ते कोरोना वायरस के बीच बड़ा अपडेट, कोविशील्ड-कोवैक्सिन वाले भी लगवा सकेंगे 'कोवोवैक्स' का बूस्टर

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Apr 11, 2023, 09:44 AM IST

Covovax: सीरम इंस्टीट्यूट ने 27 मार्च को कोवोवैक्स के लिए आवेदन किया था, जिसके बाद इसे मंजूरी दे दी गई है। इस वैक्सीन को हेटेरोलॉगस बूस्टर खुराक के रूप में कोविन पोर्टल में शामिल किया जाएगा।

Covid-19 Vaccine: देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच बड़ा अपडेट सामने आया है। अब वयस्क बूस्टर खुराक के रूप में सीरम इंस्टीट्यूट के कोवोवैक्स टीके को भी लगवा सकते हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने सोमवार को कोवोवैक्स को कोविन पोर्टल में शामिल करने की मंजूरी दे दी। खास बात यह है कि कोवोवैक्स को हेटेरोलॉगस बूस्टर खुराक के रूप में मंजूरी दी गई है। इसका मतलब यह हुआ कि अगर आपने किसी कोई अन्य टीका लगवाया है, तो भी कोवोवैक्स को बूस्टर खुराक के रूप में लगवाया जा सकता है।

Covovax booster

कोवोवैक्स को मिली मंजूरी

केंद्र की इस मंजूरी के बाद कोविशील्ड या कोवैक्सिन की दो खुराक ले चुके लोगों के सामने बूस्टर खुराक के रूप में एक और विकल्प मिलेगा। कोविन पोर्टल पर जल्द ही कोवोवैक्स टीका उपलब्ध होने की संभावना है। सीरम इंस्टीट्यूट की ओर से 27 मार्च को इसके लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में आवेदन किया गया था।

End of Feed