PM मोदी ने रखा भारत में COP33 की मेजबानी का प्रस्ताव: बोले- बीती सदी की गलतियां सुधारने को ज्यादा वक्त नहीं

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Dec 1, 2023, 05:16 PM IST

COP28 in Dubai: दरअसल, सीओपी 28 की अध्यक्षता कर रहे संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा आयोग (आईईए) ने शुक्रवार को कार्बन उत्सर्जन घटाने को लेकर उन पहल पर प्रकाश डाला जो विश्व को 1.5° डिग्री सेल्सियस का लक्ष्य पहुंच के भीतर रखने के लिहाज से सुसंगत ऊर्जा प्रणाली की राह का मार्ग प्रशस्त कर सकती हैं।

COP28 in Dubai: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत ने पारिस्थितिकी और अर्थव्यवस्था के बीच बेहतरीन संतुलन बनाकर दुनिया के सामने विकास का एक मॉडल पेश किया है। देश अपने राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान लक्ष्यों को प्राप्त करने की राह पर है। हमने (हिंदुस्तान) ने निर्धारित समय सीमा से 11 साल पहले अपने उत्सर्जन तीव्रता लक्ष्य हासिल कर लिए हैं। ये बातें शुक्रवार (एक दिसंबर, 2023) को पीएम मोदी ने दुबई में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (सीओपी 28) के दौरान कहीं।

narendra modi bjp

दुबई में अपनी बात रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

मोदी के मुताबिक, "भारत ने 2030 तक उत्सर्जन की तीव्रता को 45 प्रतिशत तक कम करने, गैर-जीवाश्म ईंधन की हिस्सेदारी को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। पिछली सदी की गलतियों को सुधारने के लिए हमारे पास ज्यादा समय नहीं है।"

End of Feed