राहुल गांधी के दौरे से पहले कोटा में हटाए गए होर्डिंग-पोस्टर, गहलोत ने कहा- लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने से रोक रही भाजपा

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित कोटा दौरे से ठीक पहले शहर में लगे होर्डिंग और पोस्टर हटाए जाने का मामला सुर्खियों में आ गया है। इस घटना को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी तेज हो गए हैं।

Rahul Gandhi: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित कोटा दौरे से एक दिन पहले शहर में लगे होर्डिंग और पोस्टर हटाने का मामला चर्चा में आ गया है। कोटा के कोटड़ी ओवरब्रिज क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें प्रशासनिक अमले के कर्मचारी स्ट्रीट लाइट पोल पर लगे होर्डिंग-पोस्टर उतारते नजर आ रहे हैं। हटाए गए पोस्टरों को एक लोडिंग टेंपो में रखा जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस से जुड़े कार्यकर्ता और समर्थक सोशल मीडिया पर लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के कोटा आगमन से पहले प्रदेश की भाजपा सरकार घबराई हुई है, इसलिए उनके स्वागत और कार्यक्रम से जुड़े प्रचार सामग्री को हटाया जा रहा है।

Rahul Gandhi Kota Visit

कोटा में राहुल गांधी के दौरे से पहले गरमाया सियासी माहौल

17 जून की शाम को कोटा पहुंचेंगे राहुल

गौरतलब है कि राहुल गांधी 17 जून की शाम को कोटा पहुंचने वाले हैं। दौरे के दौरान वे नीट पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर कोचिंग विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस संगठन ने व्यापक तैयारियां की हैं, वहीं होर्डिंग हटाने की घटना ने राजनीतिक माहौल को और गर्मा दिया है। प्रशासन की ओर से फिलहाल इस कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

End of Feed