नाना पटोले ने पार्टी कार्यकर्ता से धुलवाए पैर, वीडियो वायरल, बीजेपी ने लिया निशाने पर

वीडियो में देखा जा सकता है कि नाना पटोले अपनी गाड़ी में बैठे हुए हैं और कार्यकर्ता उनका पैर धोते हुए दिख रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद नाना पटोले भाजपा और सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं।

Nana Patole Controversy: महाराष्ट्र में कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नाना पटोले का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कांग्रेस नेता पार्टी के कार्यकर्ता से अपने पैर पानी से साफ करवाते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के अकोला जिले के वाडेगांव में नाना पटोले के पैर कीचड़ में धंस गया था। इसके बाद कार्यकर्ता ने पानी से उनका पांव धोया।

Nana Patole

नाना पटोले

कार्यकर्ता ने गाड़ी में बैठे पटोले का पैर धोया

वीडियो में देखा जा सकता है कि नाना पटोले अपनी गाड़ी में बैठे हुए हैं और कार्यकर्ता उनका पैर धोते हुए दिख रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद नाना पटोले भाजपा और सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। महाराष्ट्र भाजपा ने एक्स पर कांग्रेस नेता नाना पटोले का वीडियो शेयर किया है। भाजपा ने एक्स पर लिखा, 'कांग्रेस ने लोगों को हमेशा पैरों की धूल समझा है। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले के पैर कीचड़ में सन गए तो उन्होंने एक कार्यकर्ता से पैर धोने को कहा। अगर सत्ता उनके हाथ में चली गई तो गरीबों का यही हाल होगा... यह वीडियो प्रमाण है।

End of Feed