संविधान सिर्फ कानूनी दस्तावेज नहीं, देश के भाईचारे और एकता का आधार: अटॉर्नी जनरल

बेनेट यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित पांचवें संविधान सप्ताह के उद्घाटन समारोह में भारत के अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणी ने युवाओं से अपील की कि वे संविधान को राजनीतिक विचारधाराओं और पार्टी पॉलिटिक्स के चश्मे से न देखें।

बेनेट यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित पांचवें संविधान सप्ताह के उद्घाटन समारोह में भारत के अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणी ने युवाओं से अपील की कि वे संविधान को राजनीतिक विचारधाराओं और पार्टी पॉलिटिक्स के चश्मे से न देखें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के विचारों को संविधान के प्रति अपनी समझ और प्रतिबद्धता का आधार नहीं बनाना चाहिए। कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित इस समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की सामूहिक चेतना, भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों का आधार है।

Attorney General for India Shri R Venkataramani

बेनेट यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित पांचवें संविधान सप्ताह के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए भारत के अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणी

संविधान का उत्सव मनाना क्यों जरूरी?

वेंकटरमणी ने कहा कि संविधान दिवस और संविधान सप्ताह मनाने का उद्देश्य देश के संविधान निर्माण के इतिहास, उसमें निहित विचारों और संविधान निर्माताओं के बलिदान को याद करना है। उन्होंने कहा कि संविधान का उत्सव मनाने से नागरिकों को यह एहसास होता है कि वे इस महान दस्तावेज और उसके मूल्यों के संरक्षक हैं। उन्होंने डॉ. बीआर आंबेडकर के विचारों का उल्लेख करते हुए संविधान को जीवन का माध्यम बताया।

End of Feed