'टिकट चोर-बिहार छोड़', बिहार में हार के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा, राजेश राम और कृष्णा अल्लावरु पर लगाए गंभीर आरोप

Congress Workers Protest In Patna: बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस की अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई है। पटना के सदाकत आश्रम में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और प्रभारी कृष्णा अल्लावरु के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और टिकट बंटवारे पर नेतृत्व को जिम्मेदार ठहराया। प्रदेश नेतृत्व ने 43 नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए, जिससे नाराजगी और बढ़ गई और कुछ नेताओं ने इस्तीफे भी दे दिए।

Congress Workers Protest In Patna: बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी शिकस्त के बाद राज्य नेताओं के बीच कलह की स्थिति पैदा हो गई है। बिहार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य कांग्रेस प्रमुख राजेश राम और कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

congress news

बिहार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी लीडरशिप पर उठाए सवाल।(फोटो सोर्स: ANI)

कार्यकर्ताओं ने पटना कांग्रेस कार्यालय में 'टिकट चोर, गद्दी छोड़' का नारा लगाया। पटना में कांग्रेस के सदाकत आश्रम में स्थित दफ्तर में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

End of Feed