'जुबली हिल्स उपचुनाव में BJP की जमानत होगी जब्त', CM रेड्डी बोले- 2034 तक तेलंगाना की सत्ता में रहेगी कांग्रेस

Jubilee Hills Byelection: तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने रविवार को भरोसा जताया कि कांग्रेस राज्य की सत्ता में 2034 तक बनी रहेगी। मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि कांग्रेस जुबली हिल्स विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में जीत दर्ज करेगी। उन्होंने दावा किया कि भाजपा की जमानत जब्त हो जाएगी, जबकि बीआरएस को हार का सामना करना पड़ेगा।

Jubilee Hills Byelection: तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने रविवार को भरोसा जताया कि कांग्रेस राज्य की सत्ता में 2034 तक बनी रहेगी।

Revanth Reddy

मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी (फोटो साभार: @revanth_anumula)

रेड्डी ने यहां ‘प्रेस से मिलिए’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विपक्षी भारत राष्ट्र समिति (BRS) की आलोचना की और आरोप लगाया कि वह अपने दस साल के शासन के दौरान लगभग दो लाख करोड़ रुपये का औसत वार्षिक राजस्व अर्जित करने के बावजूद हैदराबाद में कुछ फ्लाईओवर सहित कई परियोजनाओं को पूरा करने में विफल रही।

End of Feed