कोर्ट में मिलेंगे को कांग्रेस ने बताया खाली धमकी,राहुल -हिमंता मामले में फिर बिस्किट का जिक्र

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Apr 9, 2023, 08:07 AM IST

Himanta Biswa Sarma News: बात करीब 9-10 साल पुरानी है, जब हिमंता बिस्वा सरमा कांग्रेस में हुआ करते थे। लेकिन एक घटना की टीस (राहुल गांधी द्वारा कुत्ते को बिस्किट खिलाने का मामला) उनके दिल में हमेशा रहती है। गौतम अडानी और 20 हजार करोड़ रुपए वाले प्रकरण पर उन्होंने राहुल गांधी को अदालत जाने तक की चुनौती दी है तो कांग्रेस ने कोरी धमकी बताते हुए तंज भी कसा

Himanta Biswa Sarma News: असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा कभी कांग्रेस में हुआ करते थे। वो खुद इस बात का जिक्र करते हैं कि कैसे वो राहुल गांधी से बातचीत के लिए दिल्ली गए। लेकिन राहुल गांधी (Rahul Gandhi) जी अपने कुत्ते को टहलाने और बिस्किट खिलाने में व्यस्त थे। उस खास घटना के बाद उनके विचार बदले, राह बदली और बीजेपी का दामन थाम लिया। एक बार फिर वो चर्चा में है और बात अदालत तक जा पहुंची। दरअसल राहुल गांधी ने मोदी सरनेम केस(Modi Surname Case) में सजा पाए जाने के बाद गौतम अडानी(Gautam Adani) का जिक्र करते हुए पूछा था कि आखिर 20 हजार करोड़ रुपए किसके हैं, एक तरह से उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर सीधा आरोप लगाया था। इस तरह के आरोपों पर हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा था कि ये तो हम लोगों की मर्यादा थी कि कभी यह नहीं पूछा कि बोफोर्स(Bofors scam) और नेशनल हेराल्ड घोटाले(National Herald Scam) की रकम को कहां छिपा कर रखा। आप ने कैसे ओटैवियो क्वात्रोची को भारतीय न्याय व्यवस्था की पकड़ में ना आने में मदद की। कोई बात नहीं अदालत में आपको देखेंगे। उनके इस बयान के बाद कांग्रेस ने निशाना साधा।

Himanta Biswa Sarma, Rahul Gandhi, Congress

हिमंता बिस्वा सरमा, सीएम, असम

पता बता दें, पसंद वाली बिस्किट भेज देंगे

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि हिमंता जी कोरी धमकी देना बंद करें। आप अपना पता भेजिए आपके मनपसंद बिस्किट भेज देंगे।अगस्त 2015 में कांग्रेस छोड़ने से पहले हिमंत ने नई दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की थी। उस मुलाकात को याद करते हुए हिमंत ने बाद में कहा कि बैठक में कांग्रेस के कुछ नेताओं ने उसी थाली में बिस्कुट खाया, जहां से राहुल गांधी का कुत्ता पिडी भी बिस्कुट खा रहा था। राहुल गांधी नेताओं की बात सुने बिना अपने कुत्ते के साथ खेल रहे थे।

End of Feed