क्रोनोलॉजी समझिए- राहुल गांधी मामले पर कांग्रेस का सिलसिलेवार तरीके से BJP पर हमला, जनआंदोलन की तैयारी

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 24, 2023, 09:18 PM IST

राहुल गांधी को सजा और सदस्यता गंवाने के मामले पर कांग्रेस अब बड़े आंदोलन की तैयारी कर रही है। कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता इस मामले पर पहले से भी विभिन्न राज्यों में सड़कों पर उतरे हुए हैं और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। अब कांग्रेस इसे मुद्दे को जनता के बीच ले जाने की तैयारी कर रही है।

राहुल गांधी की सदस्यता जाने के बाद शुक्रवार शाम कांग्रेस मुख्यालय में एक बैठक हुई। इस बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष समेत तमाम वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस मीटिंग के बारे में जानकारी देते हुए कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने कहा कि राहुल गांधी ने मोदी सरकार डरी हुई है, इसलिए उसने राहुल गांधी को जानबूझकर निशाना बनाया गया है।

congress pc

राहुल गांधी मामले पर कांग्रेस की प्रेस कांफ्रेंस

क्या चर्चा हुई

जयराम रमेश ने दिल्ली में एक प्रेस कांफ्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि इस बैठक में सभी नेता मौजूद थे, करीब 50 लोग मुख्यालय में थे और करीब उतने ही वीडियोकांफ्रेंसिंग से जुड़े थे। इस मीटिंग में इस मामले पर संगठन क्या कर सकता है, उसपर चर्चा हुई। इस दौरान जयराम रमेश ने कहा कि राहुल गांधी को जो सजा मिली है, उसे पीछे की क्रोनोलॉजी समझिए।

End of Feed