Congress Presidential Election: खड़गे साहब के लिए मीटिंग बुलाई जाती है मेरे लिए नहीं- शशि थरूर का छलका दर्द

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 13, 2022, 06:08 PM IST

Congress Presidential Election: कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव 17 अक्टूबर को होना है और चुनाव परिणाम की तारीख 19 अक्टूबर तय की गई है। इस चुनाव के लिए कांग्रेस सांसद शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे मैदान में हैं। इन्हीं दोनों के बीच सीधा मुकाबला है। जिसमें से खड़गे का पलड़ा भारी बताया जा रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव से गांधी परिवार ने बना रखी है दूरी
  • राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा में हैं व्यस्त
  • अध्यक्ष पद के दोनों उम्मीदवार दक्षिण भारत से

Congress Presidential Election: कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे शशि थरूर ने गुरुवार को कई गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि उन्होंने कहा है कि ये उनकी शिकायत नहीं है, लेकिन ऐसी चीजों का वो सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई राज्यों में पीसीसी खड़गे के लिए मीटिंग बुला रही है, लेकिन जब वो जाते हैं तो पीसीसी स्वागत नहीं करती है, कोई मीटिंग नहीं बुलाती है।

shashi tharoor congress

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं शशि थरूर

शशि थरूर ने पार्टी के भीतर उम्मीदवारों के बीच व्यवहार में अंतर का आरोप लगाया है। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के लिए चुनाव सोमवार, 17 अक्टूबर को होने वाला है। इस पद के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर एक दूसरे के खिलाफ चुनावी मैदान में हैं। थरूर ने गड़बड़ी का दावा करते हुए कहा- "मैं मिस्त्री साहब को दोष नहीं दे रहा हूं, लेकिन व्यवस्था में खामियां हैं और 22 साल से चुनाव नहीं हुए।"

End of Feed