उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले खरगे की 'डिनर डिप्लोमेसी', INDIA ब्लॉक के सांसदों को देंगे खास संदेश

Vice Presidential Elections: कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान से ठीक एक पहले इंडिया ब्लॉक के सांसदों को डिनर पर बुलाया है। इस डिनर का आयोजन संसद भवन के एनेक्सी में किया जाएगा, जहां विपक्षी एकजुटता को प्रदर्शित किया जाएगा।

Vice Presidential Elections: कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान से ठीक एक पहले इंडिया ब्लॉक के सांसदों को डिनर पर बुलाया है। इस डिनर का आयोजन सोमवार को संसद भवन के एनेक्सी में किया जाएगा।

Kharge Dinner Diplomacy

खरगे की डिनर डिप्लोमेसी (फाइल फोटो साभार: @INCIndia)

खरगे ने यह बैठक विपक्षी एकजुटता को दर्शाने और उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी के समर्थन को मजबूत करने के लिए बुलाई है। हाल ही में बी सुदर्शन रेड्डी को एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का भी समर्थन मिला है।

End of Feed