Congress President Election: शशि थरूर ने कहा नामांकन वापस लेने का सवाल ही नहीं!, होगा मुकाबला

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 5, 2022, 04:58 PM IST

Shashi Tharoor nomination: कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा है कि आम कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनसे संपर्क कर उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए कहा था, ऐसे में उन्हें निराश करने का तो सवाल ही नहीं है।

KEY HIGHLIGHTS
  1. शशि थरूर ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव से अपना नामांकन वापस नहीं लेंगे
  2. थरूर ने कहा मैं उन कार्यकर्ताओं को कभी धोखा नहीं दूंगा जिन्होंने सब कुछ दांव पर लगा दिया
  3. थरूर बोले-राहुल से आग्रह किया गया था कि वह मुझसे नामांकन वापस लेने के लिए कहें



Congress President Election update: कांग्रेस नेता शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने कहा है कि वह कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव (Congress President Election) से अपना नामांकन वापस नहीं लेंगे, ऐसा सवाल ही नहीं उठता , क्योंकि आम कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनसे संपर्क कर उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए कहा था, ये बात उन्होंने एक निजी न्यूज चैनल से बातचीत में कही।

shashi-tharur

शशि थरूर ने कहा है कि आम कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनसे संपर्क कर उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए कहा था

शशि थरूर ने कहा मैं उन कार्यकर्ताओं को कभी धोखा नहीं दूंगा जिन्होंने सब कुछ दांव पर लगा दिया है। गौर हो कि 17 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष के लिए चुनाव होगा, मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच मुकाबला है।

End of Feed