कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के बाद भी गांधी फैमिली के पास रहेगी कमान? खड़गे ने दिए संकेत, कहा- सलाह लेने में शर्म न करूंगा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 16, 2022, 05:55 PM IST

Congress President Election 2022: कर्नाटक से राज्यसभा सदस्य खड़गे ने अपने प्रचार अभियान के तहत प्रदेश के कुछ कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। पार्टी अध्यक्ष चुनाव में उनका मुकाबला तिरुवनंतपुरम के सांसद शशि थरूर से है, जिसके नतीजे 19 अक्टूबर, 2022 को घोषित किए जाएंगे। वैसे, खड़गे ने चुनाव में अपने प्रतिद्वंद्वी थरूर या उनके अभियान पर कोई सीधी टिप्पणी करने से परहेज किया और केवल इतना कहा कि समर्थन मांगते समय हर किसी को अपनी योग्यता के बारे में बोलने का अधिकार है।

Congress President Election 2022: कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के बाद पार्टी में असल में किसकी चलेगी? फिलहाल यह तो साफ नहीं हो पाया है। मगर सीनियर नेता और इस पद के लिए तगड़े दावेदार मल्लिकार्जुन खड़ने ने कुछ ऐसे संकेत दिए हैं, जिनसे समझा जा सकता है कि कांग्रेस में आगे गांधी फैमिली की सबसे पहले मानी और सुनी जाएगी। ऐसा इसलिए, क्योंकि रविवार (16 अक्टूबर, 2022) को खड़गे ने कहा कि अगर वह अध्यक्ष बनते हैं तो उन्हें पार्टी के मामलों में गांधी परिवार की सलाह और सहयोग लेने में कोई शर्म नहीं होगी। उस परिवार ने संघर्ष किया है और पार्टी के विकास में अपनी ताकत लगाई है।

sonia and rahul

कांग्रेस की अतंरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ बेटे राहुल गांधी।

सीनियर नेता के मुताबिक, वह 17 अक्टूबर को होने वाले कांग्रेस के सर्वोच्च पद के लिए चुनाव में ‘‘प्रतिनिधियों के उम्मीदवार’’ हैं। दरअसल, खड़गे से उन चर्चाओं के बारे में सवाल हुआ था कि उनके अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) अध्यक्ष बनने पर ‘रिमोट कंट्रोल’ गांधी परिवार के पास होगा? उन्होंने जवाब दिया, ‘‘वे (विपक्षी दल) ऐसी बातें कहते रहते हैं क्योंकि कहने के लिए और कुछ नहीं है। भाजपा इस तरह के अभियान में शामिल है और अन्य लोग इसका अनुसरण करते हैं। सोनिया गांधी ने संगठन में 20 साल तक काम किया है। राहुल गांधी भी अध्यक्ष थे। उन्होंने पार्टी के लिए संघर्ष किया है और इसकी उन्नति के लिए अपनी ताकत लगाई है।’’

End of Feed