Congress Plenary Session: आज से कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन (Congress Adhiveshan) शुरु हो रहा है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर कांग्रेस के पोस्टरों से पटी हुई है। ये अलग बात है कि इन पोस्टरों में खड़गे (Congress Adhiveshan) कम और गांधी परिवार ज्यादा दिखाई पड़ रहा है। रायपुर में लगे पोस्टरों से टीएस सिंहदेव (T. S. Singh Deo) गायब हुए तो कुछ परेशान दिखे। हालांकि कांग्रेस अधिवेशन से पहले उन्होंने मुद्दे को तूल देना शायद मुनासिब नहीं समझा इसलिए आला नेताओं का फैसला बताकर चुप्पी साध ली। कांग्रेस के 3 दिवसीय अधिवेशन में कांग्रेस वर्किंग कमेटी (Congress Working Committee) के चुनाव पर फैसला होना है।
आज से शुरू हो रहा है कांग्रेस का महाधिवेशन
