देश

Chhattisgarh: बलौदा बाजार में तेज रफ्तार ट्रक और पिकअप में जोरदार भिडंत, 11 लोगों की मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: किशोर जोशी
  • Updated Feb 24, 2023, 08:55 AM IST

घटना बलौदाबाजार जिले के भाठापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के खमरिया गांव के पास हुई है। मृतकों में सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। सभी पारिवारिक कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के भाटापारा में भीषण सड़क हादसा (Road Accident) हुआ। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हो गये हैं। घटना बलौदाबाजार के अर्जुनी क्षेत्र की है। हादसे में मारे गए लोगों में बच्चे भी शामिल हैं। ये हादसा पिकअप और तेज रफ्तार ट्रक (Truck) की टक्कर से हुआ है। सभी मृतक आपस में रिश्तेदार बताये जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलने ही स्थानीय लोगों ने बचाव और राहत का काम शुरू किया और बाद में पुलिस भी मौके पर पहुंची।

11 लोगों की मौके पर ही मौत

जानकारी मिलने के अनुसार साहू परिवार के सदस्य कार्यक्रम में शामिल होने के बाद जब खिलोरा से वापस अपने घर अर्जुनी लौट रहे थे, तभी DPWS स्कूल खमरिया के पास पिकअप वाहन को तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि 10 लोग घायल हो गये जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को रायपुर रेफर किया गया है, वहीं अन्य घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

10 की हालत गंभीर

टक्कर इतनी जोरदार थी कि 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि 10 लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। मृतक 7 लोगों के शव को भाटापारा पोस्टमार्टम हाउस में लाया गया है, जबकि 4 शव बलौदाबाजार पोस्टमार्टम हाउस में रखे गये हैं। घटना की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू का काम शुरू किया। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की तरफ से घटना को लेकर कोई बयान नहीं आया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित