देश

भारत जोड़ो यात्रा में गए कांग्रेस सांसद संतोख सिंह का निधन, हार्ट अटैक के चलते हुई मौत

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Jan 14, 2023, 10:34 AM IST

Santokh Singh Chaudhary: पंजाब में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में गए जालंधर से कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का निधन हो गया हो गया। वह यात्रा में राहुल गांधी के साथ चल रहे थे। इसी दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया है और अस्पताल ले जाने पर उनकी मौत हो गई।

Santokh Singh Chaudhary: जालंधर से कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का आज उस समय निधन हो गया जब वह पंजाब (PUNJAB) के फिल्लौर में भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) पर थे और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की यात्रा में चल रहे थे। इसी दौरान अचानक से उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया और मौत का कारण हार्ट हटैक बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि सुबह पौने नौ बजे जब यात्रा लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा से फगवाड़ा की तरफ जा रही थी कि तभी उनकी तबियत बिगड़ गई। संतोख सिंह की उम्र 76 साल की थी।

Congress अध्यक्ष का ट्वीट

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उनके निधन पर ट्वीट करते हुए कहा, 'हमारे सांसद श्री संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन के बारे में जानकर गहरा सदमा और दुख हुआ। उनका जाना पार्टी और संगठन के लिए बड़ा झटका है। दुख की इस घड़ी में मेरा दिल उनके परिवार, दोस्तों और फॉलोअर्स के साथ है। भगवान उसकी आत्मा को शांति दे।' लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'जालंधर से लोकसभा सांसद श्री संतोख सिंह जी के निधन पर शोक व्यक्त करता हूं। सुदीर्घ सार्वजनिक जीवन में जनहित के मुद्दों पर वे सदैव मुखर रहे। सदन में अनुशासन से अपनी बात रखना उनके व्यक्तित्व की खासियत थी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं।'

भगवंत मान का ट्वीट

संतोख चौधरी का पार्थिव शरीर उनके जालंधर स्थित आवास पर ले जाया जाएगा। संतोख सिंह एक विधायक के रूप में अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत की और फिर पंजाब में कैबिनेट मंत्री भी बने। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कांग्रेस सांसद के निधन पर शोक जताते हुए कहा, 'जालंधर से कांग्रेस के सांसद संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।'

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

किशोर जोशी
किशोर जोशी author

राजनीति में विशेष दिलचस्पी रखने वाले किशोर जोशी को और खेल के साथ-साथ संगीत से भी विशेष लगाव है। यह टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल में नेशनल डेस्क पर कार्यरत ... और देखें

End of Article