आप वर्तमान की बात करिए, सारी जिम्मेदारी नेहरू की है क्या...? अपने पहले ही भाषण में प्रियंका गांधी ने दिखाए तल्ख तेवर

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोकसभा में अपना पहला संबोधन दिया। प्रियंका गांधी ने भारत के संविधान को अपनाने की 75वीं वर्षगांठ पर चर्चा के दौरान सरकार पर संविधान का कवच खत्म करने का आरोप लगाया।

KEY HIGHLIGHTS
  • लोकसभा में प्रियंका गांधी का पहला भाषण
  • सरकार पर लगाए कई गंभीर आरोप
  • पहले ही भाषण में दिखाए तल्ख

लोकसभा में शुक्रवार को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पहली बार बोलने के लिए उठीं। संविधान दिवस पर बहस में लोकसभा पर बात करते हुए प्रियंका गांधी ने देश में घटी कई घटनाओं को जिक्र किया। संभल कांड से लेकर अरुण वाल्मिकी तक की घटना तक पर प्रियंका गांधी सरकार को घेरते दिखी, इस दौरान उन्होंने सत्ता पक्ष को झिड़क भी दिया। अपने पहले ही भाषण में प्रियंका गांधी ने संसद के अंदर अपना तल्ख तेवर दिखा कर भी सरकार को घेरा। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू पर बीजेपी की ओर से लगाए गए आरोपों पर भी प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार को घेरा।

priyanaka gandhi

लोकसभा में पहली बार बोलती हुईं प्रियंका गांधी

End of Feed