Manish Tewari News: कांग्रेस को एक नहीं लगेगा डबल झटका! कमलनाथ के साथ मनीष तिवारी भी BJP के संपर्क में, जानिए कहां अटका है मामला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 18, 2024, 11:23 AM IST

Manish Tewari in BJP Touch: सियासी गलियारों में चर्चा है कि कमलनाथ के साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी भी बीजेपी के संपर्क में हैं। वह जल्द ही कांग्रेस छोड़कर पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

Manish Tewari News: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब खबर है कि मध्य प्रदेश के बाद पार्टी को पंजाब में भी बड़ा झटका लगने वाला है। दरअसल, सियासी गलियारों में चर्चा है कि कमलनाथ के साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पंजाब के आनंदपुर साहिब से लोकसभा सांसद मनीष तिवारी भी बीजेपी के संपर्क में हैं। वह जल्द ही कांग्रेस छोड़कर पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

Manish Tewari

मनीष तिवारी भी भाजपा के संपर्क में!

सूत्रों का कहना है कि मनीष तिवारी आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट से लुधियाना लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं। हालांकि, लुधियाना में भाजपा के बाद सक्षम उम्मीदवार है। ऐसे में भाजपा का आलाकमान मनीष तिवारी की बात मानने को तैयार नहीं है और बातचीत का दौर चल रहा है। अगर, सहमति बनती है तो मनीष तिवारी जल्द ही बीजेपी का दामन थाम सकते हैं।

End of Feed