देश

Cotton Candy Ban: कॉटन कैंडी बच्चों में पैदा कर रहा कैंसर का खतरा, तमिलनाडुु सरकार ने कॉटन कैंडी बिक्री पर लगाया प्रतिबंध

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 18, 2024, 12:37 PM IST

Cotton Candy Ban in Tamil Nadu: तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री सुब्रमण्यम ने बताया कि कॉटन कैंडी के नमून खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से जांच के लिए भेजे गए थे। जांच के दौरान पता चला कि इसमें कैंसर पैदा करने वाले रोडामाइन-बी केमिकल पाए गए हैं।

Image

तमिलनाडु में कॉटन कैंडी की बिक्री पर प्रतिबंध

Photo : iStock

Cotton Candy Ban in Tamil Nadu due to Cancer: तमिलनाडु सरकार ने शनिवार को बड़ा फैसला लेते हुए राज्य में कॉटन कैंडी की बिक्री और उत्पादन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। राज्य सरकार ने कहा है कि फूड एनालिसिस में कॉटन कैंडी में कैंसर पैदा करने वाले केमिकल पाए जाने की पुष्टि हुई है, जिसके बाद इसकी बिक्री और उत्पादन पर प्रतिबंध लगाए जाने का फैसला लिया गया है। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य मंत्री की ओर से दी गई है।

स्वास्थ्य मंत्री सुब्रमण्यम ने बताया कि कॉटन कैंडी के नमून खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से जांच के लिए भेजे गए थे। जांच के दौरान पता चला कि इसमें कैंसर पैदा करने वाले रोडामाइन-बी केमिकल पाए गए हैं। इसके बाद इस पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया गया है।

Tamil Nadu Ban Cotton Candy : कार्रवाई के निर्देश

तमिलनाडु सरकार की ओर से कहा गया है कि कॉटन कैंडी समेत जिन खाद्य पदार्थों में रोडामाइन-बी कैमिकल पाया जाता है, उनकी बिक्री दंडनीय अपराध है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम, 2006 के मुताबिक शादी समारोह, सार्वजनिक कार्यक्रमों में रोडामाइन-बी मिले खाद्य पदार्थ तैयार करना, पैकेजिंग करना, आयात करना, बेचना या परोसा एक दंडनीय अपराध है। साथ ही खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को इस मामले की समीक्षा करने और उल्लंघ्ज्ञन करने वालों के खिलापु सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

पुडुचेरी ने भी कॉटन कैंडी लगाया प्रतिबंध

तमिलनाडु से पहले पुडुचेरी ने भी कॉटन कैंडी की बिक्री और उत्पादन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। राज्य में यह प्रतिबंध 9 फरवरी को लगाया गया था, इसके साथ ही उपराज्यपाल ने अधिकारियों को कॉटन कैंडी बेचने वाले दुकानदारों की जांच करने और स्टॉक को जब्त करने के निर्देश दिए थे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article