कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने उठाए सोनम वांगचुक पर सवाल, कहा- सरकार के साथ किया निजी समझौता

Sonam Wangchuk Anna Hazare Part Two: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने गुरुवार रात 26 दिनों से जारी अपना अनशन समाप्त कर दिया। वांगचुक ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा एवं जितेंद्र सिंह की उपस्थिति में अपना यह अनशन तोड़ा।

Imran Masood on Sonam Wangchuk: नीट (NEET) प्रश्नपत्र लीक मामले और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर 26 दिनों से जारी सोनम वांगचुक का अनिश्चितकालीन अनशन समाप्त होते ही इस पर तीखी सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद ने समाचार एजेंसी एएनआई (ANI) से बातचीत के दौरान सोनम वांगचुक और सरकार के बीच हुई गुप्त वार्ताओं पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने उठाए सोनम वांगचुक पर सवाल, कहा- सरकार के साथ किया निजी समझौता

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने उठाए सोनम वांगचुक पर सवाल, कहा- सरकार के साथ किया निजी समझौता

इमरान मसूद ने सोनम वांगचुक को 'अन्ना हजारे पार्ट टू' करार देते हुए आरोप लगाया कि छात्रों को दरकिनार कर सरकार के साथ केवल अपनी निजी 'सेटिंग' की गई है। इमरान मसूद ने अन्ना आंदोलन की याद दिलाते हुए सोनम वांगचुक के अनशन वापस लेने की मंशा पर कड़ा हमला बोला।

End of Feed