आगामी बीएमसी (बृहन्मुंबई महानगरपालिका) चुनाव से कांग्रेस पार्टी ने अपनी ने नई नियुक्तियां की हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने सयुंक्ट रूप से 9 नए AICC सचिवों की घोषणा और कई राज्यों में काम का पुनर्वितरण किया है। माना जा रहा है कि BMC समेत निकाय चुनावों से पहले कांग्रेस ने यह बड़ा उत्तर भारतीय कार्ड चला है। उत्तर भारतीय समाज के यूथ नेता और पूर्व मुंबई यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सूरज ठाकुर को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सचिव पद के साथ पंजाब राज्य के पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी मिली है।
कांग्रेस में फेरबदल (फोटो-PTI)
महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों से पूर्व कांग्रेस ने उत्तर भारतीय चेहरे पर भरोसा जताया है, जिसका बीएमसी चुनाव में सीधा फायदा होगा। पार्टी ने जिन 4 बड़े युवा चेहरों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, उसमें श्रीनिवास YB, सूरज सिंह ठाकुर, देवेंद्र यादव और निवेदित अल्वा शामिल है। के.सी. वेणुगोपाल ने आधिकारिक तौर पर ऐलान किया।
नए नियुक्ति AICC सचिव
- श्रीनिवास बी. वी. -गुजरात
- टी. एन. प्रतापन -पुदुचेरी एवं लक्षद्वीप
- संजना जाटव-मध्य प्रदेश
- सचिन सावंत-तेलंगाना
- रेहाना रयाज चिश्ती -महाराष्ट्र
- हिना कांवरे- पंजाब
- सूरज ठाकुर -पंजाब
- जेट्टी कुसुम कुमार - ओडिशा
- निवेदिथ अल्वा - तमिलनाडु
कांग्रेस अध्यक्ष ने कुछ मौजूदा AICC सचिवों के कार्यक्षेत्र में बदलाव को भी मंजूरी दी है
कार्य पुनर्वितरण (Work Reallocation)
- उषा नायडू-मध्य प्रदेश
- भूपेंद्र मरावी-झारखंड
- देवेंद्र यादव-गुजरात
- परगट सिंह-जम्मू एवं कश्मीर
- मनोज यादव-उत्तराखंड
इन नियुक्तियों का उद्देश्य पार्टी संगठन को राज्य स्तर पर सुदृढ़ करना और आगामी चुनावी रणनीति को प्रभावी बनाना बताया गया है।
