National Census: कांग्रेस नेताओं ने लंबे समय से लंबित राष्ट्रीय जनगणना को तत्काल शुरू करने की मांग

Congress on National Census: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, 'केन्द्र सरकार को जल्द से जल्द जनगणना शुरू करवानी चाहिए जिससे नए आंकड़ों से अधिक से अधिक लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।'

Congress on National Census: कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने लंबे समय से लंबित राष्ट्रीय जनगणना को तत्काल शुरू करने की मांग की है और कहा कि इस काम में देरी से लाखों गरीब लोग सरकारी योजनाओं के वाजिब लाभ से वंचित हो रहे हैं।राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जनगणना न कराने के लिए केंद्र सरकार की आलोचना की है। गहलोत ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, 'यह समझ के परे है कि 2021 में प्रस्तावित जनगणना को कोविड-19 महामारी का बहाना देकर स्थगित किया गया तथा चार साल बीत जाने के बाद भी जनगणना नहीं करवाई जा रही है। देश की आजादी के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि जनगणना तय समय पर नहीं हुई है।'

ashok gehlot

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

उन्होंने कहा, 'जनगणना न होने के कारण सरकारी योजनाओं, खासकर खाद्य सुरक्षा योजना की ‘प्लानिंग’ ठीक से नहीं हो पा रही है।'

End of Feed