देश

बदलने वाली है UP की राजनीति? केदारनाथ के दर पर मिले राहुल गांधी और वरुण गांधी, हुई बातचीत

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 7, 2023, 09:25 PM IST

वरुण गांधी और उनकी मां मेनका गांधी भाजपा में हैं, जबकि राहुल गांधी कांग्रेस में। अतीत में वरुण गांधी कांग्रेस पर हमला बोलते रहे हैं। हालांकि हाल के दिनों में वो भाजपा पर हमला ज्यादा करते देखे गए हैं।

Image

राहुल गांधी और वरुण गांधी ने की केदारनाथ में मुलाकात

Photo : Twitter

लगता है उत्तर प्रदेश की राजनीति करवटें बदलने वाली है, ऐसा इसलिए कि बीजेपी के सांसद और राहुल गांधी के चचेरे भाई वरुण गांधी तब केदारनाथ धाम पहुंचे, जब राहुल गांधी भी वहां मौजूद थे। राहुल गांधी पिछले तीन दिनों से केदारनाथ में हैं। राहुल गांधी का यह आध्यात्मिक दौरा बताया जा रहा है। अब इसी बीच अचानक से यहां वरुण गांधी भी अपने परिवार के साथ पहुंचे, जहां दोनों भाईयों के बीच मुलाकात भी हुई।

अटकलों का दौर शुरू

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार केदारनाथ मंदिर के दर्शन के दौरान दोनों के बीच मुलाकात हुई है। देश के प्रमुख राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाले दोनों चचेरे भाइयों की मुलाकात ने वरुण गांधी के राजनीतिक भविष्य को लेकर कुछ हलकों में अटकलें शुरू कर दी हैं।

वरुण की बेटी से मिलकर खुश हुए राहुल

सूत्रों ने बताया कि गांधी परिवार के दोनों सदस्यों ने पवित्र मंदिर के बाहर संक्षिप्त मुलाकात की और एक-दूसरे का अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि मुलाकात "बहुत छोटी" और "गर्मजोशी भरी" थी। सूत्रों ने कहा कि राहुल गांधी इस दौरान वरुण की बेटी से मिलकर बहुत खुश हुए। सूत्रों ने कहा कि वैसे दोनों चचेरे भाइयों की मुलाकात नहीं होती, लेकिन उनके अच्छे संबंध हैं।

भाजपा से वरुण के संबंध खराब!

बता दें कि दोनों भाइयों की सार्वजनिक रूप से मुलाकात बहुत कम देखी गई है। वरुण गांधी और उनकी मां मेनका गांधी भाजपा में हैं, जबकि राहुल गांधी कांग्रेस में। अतीत में वरुण गांधी कांग्रेस पर हमला बोलते रहे हैं। हालांकि हाल के दिनों में वो भाजपा पर हमला ज्यादा करते देखे गए हैं। संजय गांधी और मेनका गांधी के पुत्र वरुण गांधी को हाल के महीनों में भाजपा की प्रमुख बैठकों में नहीं देखा गया है और कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर उनकी राय पार्टी से अलग रही है। वह उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से लोकसभा सदस्य हैं।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article