देश

Rahul Gandhi Attack on BJP: 'डबल इंजन सरकार मतलब बेरोजगारों पर डबल मार!', राहुल गांधी का भाजपा पर निशाना

  • Compiled by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 18, 2024, 03:56 PM IST

Rahul Gandhi Attack on BJP over Unemployment Issue: कांग्रेस नेता राहुल गांधी केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना लगाने में चूकते नहीं हैं एक बार फिर उन्होंने बेरोजगारी के मुद्दे पर भाजपा पर निशाना साधा है और कहा कि निराशा के इस चक्रव्यूह में फंसा छात्र अवसाद का शिकार होकर टूट रहा है।

Image

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बेरोजगारी को लेकर केंद्र पर तंज कसा है

Rahul Gandhi Attack on BJP: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर रविवार को निशाना साधा और कहा कि 'डबल इंजन' सरकार का मतलब बेरोजगारों पर 'दोहरी मार' है। राहुल ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में दावा किया कि आज बेरोजगारी की बीमारी से उत्तर प्रदेश का हर तीसरा युवा ग्रसित है।कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ''जहां डेढ़ लाख से अधिक सरकारी पद खाली हैं, वहां न्यूनतम योग्यता वाले पदों के लिए भी ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट और पीएचडी धारक लाइन लगा कर खड़े हैं।''उन्होंने कहा, ''डबल इंजन सरकार का मतलब बेरोजगारों पर 'डबल मार' है।''

राहुल ने कहा, 'पहले तो भर्ती निकलना एक सपना है, भर्ती निकले तो पेपर लीक, पेपर हुआ तो नतीजे का पता नहीं और लंबे इंतजार के बाद रिजल्ट आने पर भी अक्सर भर्ती के लिये अदालत का चक्कर।'उन्होंने कहा कि सेना से लेकर रेलवे और शिक्षा से लेकर पुलिस तक की भर्तियों का सालों-साल इंतजार कर लाखों छात्र 'ओवरएज' (अर्हता उम्र पार) हो चुके हैं।

राहुल ने कहा कि निराशा के इस चक्रव्यूह में फंसा छात्र अवसाद का शिकार होकर टूट रहा है।उन्होंने दावा किया, 'और इन सब से व्यथित होकर जब वह अपनी मांगें लेकर सड़क पर निकले तो मिलती हैं उसे पुलिस की लाठियां।'

राहुल ने कहा कि एक छात्र के लिए नौकरी सिर्फ आय का साधन नहीं, बल्कि अपने परिवार का जीवन बदल देने का सपना है और इस सपने के टूटने के साथ पूरे परिवार की आस टूट जाती है। उन्होंने जोर देकर कहा, 'कांग्रेस की नीतियां युवाओं के सपनों के साथ न्याय करेंगी, हम उनकी तपस्या व्यर्थ नहीं जाने देंगे।'

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article