Punjab Assembly Elections: कांग्रेस के दिग्गज नेता नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू पंजाब का अगला विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। बता दें कि पंजाब में 2027 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में नवजोत कौर ने विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। साथ ही उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि वह लुधियाना उपचुनाव के लिए प्रचार भी करेंगी।
नवजोत सिंह सिद्धू (बाएं) और उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू (दाएं) (फोटो साभार: www.facebook.com/dr.navjotsidhu)
नवजोत कौर सिद्धू ने क्या कुछ कहा?
नवजोत कौर सिद्धू ने गुरुवार को अमृतसर में नरेश चौहान को कांग्रेस में शामिल करवाया। इस दौरान नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि उन्होंने 2027 के चुनावों की तैयारियां शुरू कर दी हैं और कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंच रही हैं और वह जरूर जीत हासिल करेंगी। स्टार प्रचारकों की लिस्ट में से नवजोत सिंह सिद्धू का नाम नहीं होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह आईपीएल का एग्रीमेंट कर चुके हैं, लेकिन वह जरूर चुनाव प्रचार करने जाएंगी और उन्होंने प्रचार के लिए जाने वाली टीम और रणनीति भी तैयार कर ली है।
