अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष का पद, राहुल को सौंपा इस्तीफा, अब इनके नाम की चर्चा

पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से चल रही गुटबाजी और आपसी खींचतान के बीच वड़िंग का इस्तीफा सामने आया है। पार्टी ने हाल ही में पंजाब के एआईसीसी प्रभारी भूपेश बघेल की जगह सचिन पायलट को नया प्रभारी नियुक्त किया था।

कांग्रेस के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शुक्रवार को पार्टी नेता राहुल गांधी से मुलाकात कर अपने पद से औपचारिक इस्तीफा सौंप दिया। वड़िंग पिछले चार साल से अधिक समय से पंजाब कांग्रेस की कमान संभाल रहे थे। उनका इस्तीफा ऐसे समय हुआ है जब पंजाब में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

Amarinder Singh Raja Warring

कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह राजा वडिंग (फोटो साभार: @RajaBrar_INC)

पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से चल रही गुटबाजी और आपसी खींचतान के बीच वड़िंग का इस्तीफा सामने आया है। पार्टी ने हाल ही में पंजाब के एआईसीसी प्रभारी भूपेश बघेल की जगह सचिन पायलट को नया प्रभारी नियुक्त किया था। बघेल ने पंजाब में पार्टी के अलग-अलग गुटों के बीच मतभेद दूर करने के लिए कई सप्ताह तक राज्य में सक्रियता दिखाई थी।

End of Feed