परिसीमन विधेयक पर कांग्रेस सख्त; दोनों सदनों में विरोध करेगी पार्टी, बना रही रणनीति

कांग्रेस परिसीमन विधेयक के विरोध में खुलकर उतर आई है। पार्टी का कहना है कि दोनों बिल आपस में जुड़े हुए हैं और मौजूदा स्वरूप में यह उन्हें स्वीकार नहीं है। कांग्रेस महिला आरक्षण कानून को 2027-28 की जनगणना से जोड़ने वाले संशोधन का भी विरोध करेगी और इसे अलग (delink) करने की मांग उठाएगी।

कांग्रेस कई अन्य विपक्षी दलों के नेताओं के साथ बुधवार को महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों पर साझा रणनीति तय करेगी। इस बाबत कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने यह बैठक अपने आवास पर दिन में तीन बजे बुलाई है।

Rahul Gandhi-Sonia Gandhi

राहुल गांधी-सोनिया गांधी

सूत्रों ने बताया कि इस बैठक से पहले कांग्रेस के प्रमुख नेता इन विधेयकों को लेकर अलग से चर्चा करेंगे। सूत्रों ने यह भी कहा कि मुख्य विपक्षी पार्टी डिलिमिटेशन बिल 2026 का विरोध करने जा रही है, क्योंकि इसमें महिला आरक्षण कानून को नए परिसीमन से जोड़ा गया है।

End of Feed