कनाडा मुद्दे पर मोदी सरकार के समर्थन में आई कांग्रेस, कहा- 'राष्ट्रहित सबसे ऊपर'

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Sep 19, 2023, 08:05 PM IST

Justin Trudeau: जयराम रमेश ने कहा, कांग्रेस पार्टी का हमेशा से मानना रहा है कि आतंकवाद के खिलाफ हमारे देश की लड़ाई में किसी भी तरह का कोई समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा, हमारे देश के हितों और चिंताओं को हमेशा सर्वोपरि रखा जाना चाहिए।

Justin Trudeau: भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच भले ही कई सियासी मुद्दों पर विरोधाभास हो, लेकिन कनाडा मसले पर कांग्रेस ने खुलकर मोदी सरकार का समर्थन किया है। पार्टी ने कहा है कि हमारे लिए राष्ट्रहित हमेशा सर्वोपरि रहा है। कांग्रेस पार्टी की ओर से यह बयान कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिल ट्रूडो द्वारा खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की मौत के लिए भारत सरकार को दोषी ठहराने के कुछ घंटों बाद आया है।

Jairam Ramesh

कांग्रेस नेता जयराम रमेश

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स पर कहा, कांग्रेस पार्टी का हमेशा से मानना रहा है कि आतंकवाद के खिलाफ हमारे देश की लड़ाई में किसी भी तरह का कोई समझौता नहीं होना चाहिए। विशेष रूप से तब, जब आतंकवाद से भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरा हो। उन्होंने कहा, हमारे देश के हितों और चिंताओं को हमेशा सर्वोपरि रखा जाना चाहिए। इतना ही नहीं वरिष्ठ कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने भी कनाडाई प्रधानमंत्री की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा, इस प्लैनेट पर जस्टिन ट्रूडो राजनेता के भेष में सबसे बड़े जोकर हैं। वह भारत के लिए किसी भी अन्य भारत विरोधी की तरह ही खतरनाक हैं। भारत को तुरंत नई दिल्ली में कनाडाई उच्चायोग से सुरक्षा कम करनी चाहिए।

End of Feed