'कांग्रेस अध्यक्ष बनाना कोई गुड्डा-गुड्डी का खेल नहीं, आलाकमान का फैसला नहीं बदलेगा', पंजाब संकट पर बघेल का ऐलान

पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पंजाब कांग्रेस के भीतर की गुटबाजी एक बार फिर खुलकर सड़क पर आ गई है। कांग्रेस आलाकमान द्वारा अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को प्रदेश अध्यक्ष पद पर बरकरार रखने के फैसले के ठीक दो दिन बाद चरणजीत सिंह चन्नी ने विद्रोह का बिगुल फूंक दिया।

Punjab Congress Rift: पंजाब कांग्रेस में चल रही उठापटक पर कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल का बड़ा बयान आया है। बघेल ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष बनाना कोई गुड्डा-गुड्डी का खेल नहीं, आलाकमान का फैसला नहीं बदलेगा। अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ही पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बने रहेंगे। जिला अध्यक्षों और पीसीसी सदस्यों ने सर्वसम्मति से आलाकमान के फैसले का स्वागत किया। तीनों कार्यकारी अध्यक्षों को भी सभी नेताओं ने बधाई दी।

channi and Baghel

चरणजीत सिंह चन्नी और भूपेश बघेल

बघेल ने कहा कि कांग्रेस में आलाकमान के फैसले वापस लेने की परंपरा नहीं है। चरणजीत सिंह चन्नी और सुखजिंदर सिंह रंधावा से बात हो चुकी है, जल्द मुलाकात होगी। जरूरत पड़ी तो मैं खुद उनके घर जाकर चाय पर मुलाकात कर लूंगा।

End of Feed