मिलिंद देवड़ा के इस्तीफे से सियासत मे मचा कोहराम, कांग्रेस ने सीधे पीएम मोदी पर मढ़ा आरोप

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 14, 2024, 11:34 AM IST

Congress Blamed PM Modi: मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। माना जा रहा है कि वो एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो सकते हैं। इस मसले पर सियासी विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि देवड़ा के इस्तीफे की घोषणा का समय प्रधानमंत्री ने तय किया।

Maharashtra Politics: कांग्रेस ने अपनी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुरू होने से कुछ घंटे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा द्वारा पार्टी से इस्तीफा दिए जाने पर रविवार को आरोप लगाया कि त्यागपत्र की घोषणा का समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तय किया गया है। देवड़ा ने अपने इस्तीफे के बाद पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैं विकास के मार्ग पर चल रहा हूं।

Milind Deora Congress

किसने तय किया देवड़ा के इस्तीफे की घोषणा का समय?

कांग्रेस ने पीएम मोदी को बताया 'कसूरवार'

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने दावा किया कि गत शुक्रवार को ही उनकी देवड़ा के साथ फोन पर बातचीत हुई थी और वह पार्टी नेता राहुल गांधी से मिलना चाहते थे क्योंकि वह अपनी पूर्व की लोकसभा सीट (दक्षिण मुंबई) को लेकर चिंतित थे। दक्षिण मुंबई से फिलहाल शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के अरविंद सावंत सांसद हैं। रमेश ने आरोप लगाया, 'मिलिंद देवड़ा के इस्तीफे की घोषणा का समय स्पष्ट रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तय किया गया है।'

End of Feed