CM केजरीवाल के इस्तीफे की मांग हुई तेज, भाजपा तो भाजपा अब कांग्रेस ने भी बढ़ा दी AAP की मुश्किलें

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 23, 2024, 07:28 PM IST

Delhi News: अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद उनके इस्तीफे की मांग तेज हो चुकी है। जहां एक ओर भाजपा लगातार आम आदमी पार्टी को घेर रही है, वहीं आप इसे साजिश करार दे रही है। इस बीच कांग्रेस ने केजरीवाल को सलाह देते हुए ये कहा कि तुरंत मुख्यमंत्री पद छोड़ना चाहिए।

Congress Slams Kejriwal: दिल्ली के कथित आबकारी घोटाले मामले में आम आदमी पार्टी के सबसे 'खास' नेता और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सलाखों के पीछे हैं। जेल में रहते हुए भी केजरीवाल मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बने हुए हैं। उनके इस्तीफे की मांग तेज हो रही है। भारतीय जनता पार्टी लगातार आप पर हमलावर है। भाजपा तो भाजपा अब कांग्रेस पार्टी ने भी केजरीवाल को इस्तीफा देने की सलाह दी है।

Congress Slams Arvind Kejriwal Demands His Resignation

कांग्रेस ने केजरीवाल को दी इस्तीफा देने की सलाह

कांग्रेस की सलाह- केजरीवाल को दे देना चाहिए इस्तीफा

कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने शनिवार को कहा कि आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद अरविंद केजरीवाल को नैतिक आधार पर दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। आम आदमी पार्टी (आप)के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को बृहस्पतिवार रात को दिल्ली में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन वह दिल्ली के मुख्यमंत्री पद पर बने रहने को लेकर अड़िग हैं। निरुपम ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, 'दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने जीवन के सबसे बड़े संकट से गुजर रहे हैं। इंसानियत के नाते उनके प्रति सहानुभूति है। कांग्रेस पार्टी ने भी उन्हें सार्वजनिक रूप से समर्थन दिया है। लेकिन वे भारतीय राजनीति में नैतिकता की जो नई परिभाषा लिख रहे हैं,उसने मुझे यह पोस्ट लिखने के लिए मजबूर कर दिया।'

End of Feed