LIVE

Congress Delhi Chalo March: रामलीला मैदान में उमड़ी विपक्षी कार्यकर्ताओं की भीड़, खरगे के घर के बाहर बढ़ी हलचल, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस

Piyush KumarUpdated Nov 1, 2026, 08:36 IST

Congress Rally: राजधानी दिल्ली में आज (1 नवंबर) राजनीतिक हलचल चरम पर है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और कथित 'वोट चोरी' और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के खिलाफ विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन दिल्ली के रामलीला मैदान में अपनी ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली का आयोजन कर रहा है। इसे लेकर दिल्ली में अभूतपूर्व सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

Congress Delhi Chalo March: रामलीला मैदान में उमड़ी विपक्षी कार्यकर्ताओं की भीड़, खरगे के घर के बाहर बढ़ी हलचल, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस
Congress Delhi Chalo March: रामलीला मैदान में उमड़ी विपक्षी कार्यकर्ताओं की भीड़, खरगे के घर के बाहर बढ़ी हलचल, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस

Congress Delhi Chalo March: दिल्ली के रामलीला मैदान में आज, 1 नवंबर को विपक्षी गठबंधन INDIA ब्लॉक की बड़ी रैली आयोजित की जा रही है। इस रैली के जरिए विपक्ष कथित वोट चोरी, मतदाता सूची में गड़बड़ियों और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधेगा। विपक्ष की प्रमुख मांग मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की है। इस रैली में विपक्षी दलों, कार्यकर्ताओं, स्टूडेंट्स ग्रुप और नागरिक समाज के प्रतिनिधियों से शामिल होने की संभावना है। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी नेता इस रैली में शामिल होने की संभावना है। इस रैली की शुरुआत कनॉट प्लेस से होगी। मिंटो रोड जक्शन से होते हुए अजमेरी गेट के रास्ते रामलीला मैदान तक पहुंचेगी।

रैली से जुड़े पल-पल के अपडेट्स


NOV 01, 2026 08:36 IST

Rahul Gandhi:रामलीला मैदान के बाहर राहुल गांधी सहित कई नेताओं के लगे कटआउट

NOV 01, 2026 08:32 IST

Congress Delhi Chalo March: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी


रामलीला मैदान में आयोजित रैली को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने मध्य दिल्ली के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। पुलिस के मुताबिक, रविवार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कई प्रमुख सड़कों पर यातायात प्रभावित हो सकता है। इस दौरान जरूरत के मुताबिक रूट डायवर्जन भी लागू किया जाएगा।

आईटीओ, दिल्ली गेट, राजघाट, अजमेरी गेट और तुर्कमान गेट समेत कई प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक की आवाजाही में बदलाव किया जा सकता है। ऐसे में वाहन चालकों को बहादुर शाह जफर मार्ग, जवाहरलाल नेहरू मार्ग, मिंटो रोड और देशबंधु गुप्ता रोड के आसपास से गुजरने से बचने की सलाह दी गई है।

वहीं, एलएनजेपी और जीबी पंत अस्पतालों तक एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहनों की आवाजाही सुचारू रखने के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को भी अपनी यात्रा की पहले से योजना बनाने और अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलने की सलाह दी है।
NOV 01, 2026 08:11 IST

Congress Delhi Chalo March:राम लीला मैदान के बाहर भारी पुलिस बल की तैनाती

NOV 01, 2026 08:01 IST

Congress Delhi Chalo March:बड़ी तादाद में दिल्ली आ रहे विपक्षी पार्टियों के कार्यकर्ता

रामलीला मैदान की ओर जाने वाले रास्तों पर सुबह से ही ट्रैफिक की स्थिति बन गई है जहां हर राज्य से कार्यकर्ताओं को समर्थकों को लाया जा रहा है वही आम जनता रैली के कई घंटे पहले से ट्रैफिक में फंसी नजर आ रही है। मिंटो रोड जॉकी इन डी ब्लॉक की महारैली का स्टार्टिंग पॉइंट है वहां पर पोस्टर लगाए गए हैं जिसमें अधिकतर पोस्टर का चेहरा राहुल गांधी ही है। मिंटो रोड से कश्मीरी गेट होते हुए रामलीला मैदान की ओर इस महारैली का आगाज किया जाएगा।
NOV 01, 2026 07:39 IST

Congress Delhi Chalo March: इंडिया ब्लॉक की मेगा रैली से पहले रामलीला मैदान की तस्वीरें

NOV 01, 2026 07:30 IST

Congress March: राहुल गांधी ने की स्थानीय दुकानदारों से खरीदारी की अपील


रैली से पहले राहुल गांधी ने दिल्ली आने वाले लोगों से विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के साथ स्थानीय दुकानों से खरीदारी करने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि इससे त्योहारों के मौसम में छोटे व्यापारियों को मदद मिलेगी। कांग्रेस का कहना है कि यह अभियान लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए है। वहीं, विपक्ष मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR और चुनावी अनियमितताओं के आरोपों को लेकर चुनाव आयोग से जवाबदेही की मांग कर रहा है।

NOV 01, 2026 07:30 IST

Congress Rally: कई इलाकों में ट्रैफिक प्रभावित होने की आशंका


रैली के मद्देनजर दिल्ली के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लागू किए जाने की योजना है। ITO, दिल्ली गेट, राजघाट, अजमेरी गेट और तुर्कमान गेट के आसपास यात्रियों को परेशानी हो सकती है। बहादुर शाह जफर मार्ग, जवाहरलाल नेहरू मार्ग, मिंटो रोड और देशबंधु गुप्ता रोड के आसपास जाने वाले लोगों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को भी अतिरिक्त समय लेकर निकलने की जरूरत हो सकती है। आपातकालीन वाहनों और अस्पतालों तक पहुंचने के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी।
NOV 01, 2026 07:29 IST

Congress Delhi Chalo March: कनॉट प्लेस से रामलीला मैदान तक प्रस्तावित मार्च

INDIA ब्लॉक की योजना के मुताबिक, मार्च दोपहर 12 बजे मिंटो रोड और कनॉट प्लेस जंक्शन से शुरू होकर अजमेरी गेट के रास्ते रामलीला मैदान पहुंचेगा। राहुल गांधी ने लोगों से बड़ी संख्या में इसमें शामिल होने की अपील की है। हालांकि, दिल्ली पुलिस के मुताबिक, रामलीला मैदान में रैली के लिए अनुमति दी गई है, लेकिन मिंटो रोड-कनॉट प्लेस जंक्शन से प्रस्तावित मार्च के लिए आवेदन नहीं मिला था। ऐसे में मार्च को लेकर अनुमति की स्थिति और पुलिस की शर्तें महत्वपूर्ण रहें।
NOV 01, 2026 07:29 IST

Congress Delhi Chalo March: 4 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा

विपक्ष की रैली को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। मार्च के प्रस्तावित रास्ते और रामलीला मैदान में 4,000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों के साथ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) की टुकड़ियां भी तैनात रहेंगी। रामलीला मैदान को 14 सुरक्षा जोन में बांटा गया है। प्रत्येक जोन की निगरानी सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) रैंक के अधिकारी करेंगे। इसके अलावा, रैली में भीड़ की निगरानी के लिए 200 से ज्यादा CCTV कैमरे, ड्रोन और पुलिसकर्मियों के शरीर पर लगे बॉडी-वॉर्न कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा। मैदान के भीतर एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है।