राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बढ़त, तेलंगाना से अभिषेक सिंघवी और नरेंद्र रेड्डी निर्विरोध निर्वाचित

कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक सिंघवी,वेम नरेंद्र रेड्डी तेलंगाना से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद चुनाव अधिकारी ने दोनों के निर्विरोध निर्वाचन का एलान किया।

भारत के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव होना है, लेकिन उससे पहले ही आज कई उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए। इन्हीं उम्मीदवारों में तेलंगाने से कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये।

तेलंगाना से राज्यसभा के लिए कांग्रेस के दोनों उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित।

तेलंगाना से राज्यसभा के लिए कांग्रेस के दोनों उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित।

16 मार्च को 10 राज्यों की 37 सीटों पर चुनाव

16 मार्च को तमिलनाडु, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार, असम, ओडिशा, तेलंगाना, छत्तीसगढञ, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की रिक्त हुई सीटों पर चुनाव होना है। वहीं, इन सीटों पर नामांकन दाखिल करने का आज आखिरी दिन था। ऐसे में जब तेलंगाना की सीटों पर इन नेताओं के अलावा किसी ने पर्चा नहीं भरा तो नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद चुनाव अधिकारी ने दोनों नेताओं के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की। हालांकि, एक निर्दलीय उम्मीदवार ने भी नामांकन दाखिल किया था,लेकिन नामांकन पत्रों की जांच के दौरान उसे खारिज कर दिया गया। उम्मीदवार का नाम प्रस्तावित करने के लिए दस विधायकों की आवश्यकता होती है।

End of Feed