कांग्रेस का बड़ा फैसला: 2 से 8 अक्टूबर तक ‘सेव डेमोक्रेसी वीक’, जिलों में INDIA ब्लॉक के साथ मार्च

कांग्रेस ने कार्यक्रमों में CLP नेताओं, PCC पदाधिकारियों, DCC नेतृत्व, सांसदों, विधायकों और पार्टी कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। पार्टी का कहना है कि चुनाव आयोग के कथित ‘संस्थागत कब्जे’ के खिलाफ उसका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

Save Democracy Week : चुनाव आयोग के खिलाफ अपने अभियान को और तेज करते हुए कांग्रेस ने 2 से 8 अक्टूबर तक देशभर में ‘सेव डेमोक्रेसी वीक’ मनाने का फैसला किया है। ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के तहत पार्टी ने सभी जिलों में INDIA ब्लॉक के सहयोगी दलों के साथ संयुक्त कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस संबंध में सभी प्रदेश कांग्रेस कमेटियों (PCC) और जिला कांग्रेस कमेटियों (DCC) को निर्देश जारी किए हैं। पार्टी ने जिला स्तर पर INDIA ब्लॉक के सहयोगी दलों के साथ संयुक्त बैठक और प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करने को कहा है।

congress

कांग्रेस चलाएगी ‘सेव डेमोक्रेसी वीक’ अभियान।

तीसरे दिन बड़े पैमाने पर मार्च

निर्देशों के मुताबिक, अभियान के तीसरे दिन सभी जिलों में बड़े पैमाने पर मार्च निकाला जाएगा। यह मार्च डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा, महात्मा गांधी की प्रतिमा या जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय तक जाएगा। मार्च के समापन पर राष्ट्रगान के साथ संविधान के अनुच्छेद 326 का सार्वजनिक पाठ किया जाएगा। कांग्रेस के कार्यक्रम में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले जलाने का भी उल्लेख किया गया है।

End of Feed