देश

'तुष्टिकरण के लिए जो बदनाम थे, वो आज डुबकी लगा रहे'; टाइम्स नाउ नवभारत के कार्यक्रम में बोले योगी आदित्यनाथ

Mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टाइम्स नाउ नवभारत के कार्यक्रम में महाकुंभ 2025 की व्यवस्थाओं पर खुलकर बात की। साथ ही उन्होंने तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों को जमकर लताड़ा। उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण के लिए जो बदनाम थे, वो आज डुबकी लगा रहे। कैबिनेट के साथ डुबकी लगाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जिन्होंने (विपक्ष) कभी भारतीय आस्था को कभी सम्मान नहीं दिया, उनसे अपेक्षा करना कि वह सनातन धर्म की आस्था को सम्मान देंगे, यह गलतफैहमी कभी पालते नहीं है।

Image

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Photo : Times Now Digital

Mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टाइम्स नाउ नवभारत के कार्यक्रम में महाकुंभ 2025 की व्यवस्थाओं पर खुलकर बात की। साथ ही उन्होंने तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों को जमकर लताड़ा। उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण के लिए जो बदनाम थे, वो आज डुबकी लगा रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आम जन की आस्था को सम्मान देना हमारा नैतिक दायित्व है। इसी नैतिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए डबल इंजन के साथ भाजपा सरकार इन आयोजनों के साथ जुड़ी हुई है। मुझे प्रसन्नता है कि जो लोग तुष्टिकरण की नीति के चलते आस्था का सम्मान नहीं करते थे... अब वो भी त्रिवेणी संगम में डुबकी लगा रहे हैं और पुण्य के भागीदार बनने के लिए उतावले दिखाई दे रहे हैं। ये अच्छी बात है, प्रयागराज तो सबका है, आस्था सबकी है और उसी के अनुरूप फल मिलना चाहिए।

कैबिनेट के साथ डुबकी लगाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जाकी रही भावना जैसी प्रभु मूरत देखी तिन तैसी, जिन्होंने कभी भारतीय आस्था को कभी सम्मान नहीं दिया, उनसे अपेक्षा करना कि वह सनातन धर्म की आस्था को सम्मान देंगे, मुझे लगता है कि यह एक गलतफहमी होगी और हम यह गलतफहमी कभी पालते नहीं है।

'लोकतंत्र में जनता जनार्दन करती है फैसला'

तुष्टिकरण की राजनीति से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रवृत्ति कभी बदलती नहीं। उनको वहां अच्छा लगता होगा वह वो काम करें, हमें जो अच्छा लगता है देश और समाज के लिए हम वह काम करेंगे। उन्होंने कहा कि हम उनको बाध्य नहीं कर सकते हैं और यह करना भी नहीं चाहिए। एक स्वस्थ लोकतंत्र में उन्हें अपनी राह पर चलने की पूरी स्वतंत्रता मिलनी चाहिए। हम अपनी राह के पथिक हैं, हम अपने अनुसार अपनी योजनाओं को तय कर लेते हैं। लोकतंत्र में इसका फैसला जनता जनार्दन करती है और वह बार-बार कर रही है।

बटेंगे तो कटेंगे के सवाल पर उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल के अंतर्गत मोदी के नेतृत्व में हरियाणा और महाराष्ट्र की सरकार ने जो उपलब्धियां हासिल की थी उसके माध्यम से आमजन ने इंडी गठबंधन को जवाब दिया है। इंडी गठबंधन के बड़े नेता धाराशायी हो गए। दिल्ली में भी सभी मुद्दे सामने आएंगे और वहां पर तो इंडी गठबंधन बचा ही नहीं है। जितने दल जुड़े हुए थे वह उतने ही हिस्सों में विभाजित हो गया है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस अपने-अपने मुद्दों पर लड़ रहे हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article