गोरखपुर को 628.59 करोड़ रु. की योजनाओं की सौगात देंगे CM योगी, जनसभा को भी करेंगे संबोधित

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 1, 2023, 02:53 PM IST

Gorakhpur News : शनिवार को सीएम योगी 61.38 करोड़ रुपये की लागत वाली जिन दो प्रमुख विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे उनमें सबसे महत्वपूर्ण गोरखनाथ मंदिर ने कहा कि ओवरब्रिज होते हुए स्पोर्ट्स कॉलेज तक मार्ग का फोरलेन में चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का कार्य शामिल है।

Yogi Adityanath : गोरखपुर को अमूमन हर दौरे पर कुछ न कुछ उपहार देने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को एक बार फिर 628.59 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे। वह जल निगम और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की 195 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। शिलान्यास व लोकार्पण समारोह स्थल महंत दिग्विजय नाथ स्मृति पार्क में मुख्यमंत्री अपराह्न करीब तीन बजे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

Yogi Adityanath

गोरखपुर को सौगात देंगे सीएम योगी।

दो प्रमुख विकास परियोजनाओं का लोकार्पण

शनिवार को सीएम योगी 61.38 करोड़ रुपये की लागत वाली जिन दो प्रमुख विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे उनमें सबसे महत्वपूर्ण गोरखनाथ मंदिर ने कहा कि ओवरब्रिज होते हुए स्पोर्ट्स कॉलेज तक मार्ग का फोरलेन में चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का कार्य शामिल है। इसके निर्माण पर 41.20 करोड़ रुपये की लागत आई है। इसके अलावा वह 20.18 करोड़ रुपये की लागत से चौड़ीकृत व सुदृढ़ीकृत महावनखोर-नेतवर बाजार-कैम्पियरगंज मार्ग का भी लोकार्पण करेंगे।

End of Feed