लखनऊ में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान बोले सीएम योगी, 'पीएम मोदी के संकल्प को पूरा करेंगे'

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 30, 2023, 05:36 PM IST

CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि साढ़े 9 वर्षों में देश में 12 करोड़ परिवारों को फ्री शौचालय, 4 करोड़ परिवारों को आवास, आयुष्मान भारत के तहत 50 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य बीमा की सुविधा दी गई।

CM Yogi Adityanath News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साढ़े नौ वर्षों में अपने महत्वपूर्ण निर्णयों, दूरदर्शी सोच एवं योजनाओं से देश भर में जो माहौल बनाया है, वह किसी भारतीय से छिपा नहीं है। इन बातों का जिक्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के आगमन पर गुरुवार को निशातगंज स्थित वाल्मीकि नगर में किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये देश के विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, प्रमाण पत्र, आवास की चाबी एवं आयुष्मान कार्ड वितरित कर सीधा संवाद भी किया।

cm yogi adityanath, cm yogi adityanath news today, viksit bharat sankalp yatra, up news, pm modi

सीएम योगी आदित्यनाथ। (तस्‍वीर साभार: @myogiadityanath/X)

लोककल्याणकारी योजनाओं का दे रहे लाभ

योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस संकल्प में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं काफी सहायक बनी हैं, जिसका भव्य रूप आज हम सभी को देखने को मिल रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आने वाले कुछ वर्षों में विकसित भारत की संकल्पना को स्थापित करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश 1947 में आजाद हुआ था उसके बाद कई सरकारें बनीं। इन्होंने काम भी किया होगा और देश का पैसा भी खर्च किया होगा, लेकिन दुनिया में वर्ष 2014 से पहले भारत की छवि एवं यहां के लोगों के बारे में क्या धारणा थी, लेकिन दुनिया में आज क्या छवि है, यह हम सब देख रहे हैं। आज देश में गरीबों और जरूरतमंदों को प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, गरीबों के घर में निशुल्क शौचालय, जनधन अकाउंट योजना, आयुष्मान भारत योजना, पीएम सम्मान निधि और पीएम स्वनिधि जैसी तमाम लोककल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।

End of Feed