कर्नाटक वन विभाग की गोलीबारी में तीन तमिलों की मौत, भड़के सीएम विजय, उठाई मौत की जांच और मुआवजे की मांग

कर्नाटक वन विभाग के कर्मियों ने तमिलनाडु सीमा से सटे चामराजनगर के वन क्षेत्र में संदिग्ध शिकारियों के एक समूह को देखकर गोलीबारी की थी। इस घटना में सेलम जिले से ताल्लुक रखने वाले तीन तमिल निवासियों की मौके पर ही मौत हो गई।

तमिलनाडु की राजनीतिक पार्टी 'तमिलगा वेत्री कझगम' (TVK) के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री विजय ने रविवार को कर्नाटक के चामराजनगर जिले में वन विभाग अधिकारियों द्वारा की गई गोलीबारी की घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने इस गोलीबारी में तमिलनाडु के सेलम जिले के तीन निर्दोष तमिल नागरिकों की हुई मौत की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। घटना के बाद जारी एक बयान में सीएम विजय ने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। इसके साथ ही उन्होंने तमिलनाडु और कर्नाटक दोनों राज्यों की सरकारों से अपील की है कि वे इस दुखद घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए प्रभावित परिवारों को तत्काल और उचित वित्तीय मुआवजा प्रदान करें।

CM Vijay

3 तमिलों की मौत पर भड़के सीएम विजय

वन विभाग की कार्रवाई

कर्नाटक वन विभाग के कर्मियों ने तमिलनाडु सीमा से सटे चामराजनगर के वन क्षेत्र में संदिग्ध शिकारियों के एक समूह को देखकर गोलीबारी की थी। इस घटना में सेलम जिले से ताल्लुक रखने वाले तीन तमिल निवासियों की मौके पर ही मौत हो गई। टीवीके प्रमुख विजय ने जोर देकर कहा कि गोलीबारी की परिस्थितियों और इसके पीछे की असली वजह को सामने लाने के लिए एक स्वतंत्र जांच समिति गठित की जानी चाहिए, ताकि सच सामने आ सके।

End of Feed